फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   प्रशासन ने माना विधायक अब्दुल्ला के शपथ पत्र में झूठे तथ्य

प्रशासन ने माना विधायक अब्दुल्ला के शपथ पत्र में झूठे तथ्य

Thu, 10 Aug 2017 12:56 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन ने माना विधायक अब्दुल्ला के शपथ पत्र में झूठे तथ्य
विधायक अब्दुल्ला का चुनावी शपथपत्र झूठा
विज्ञापन

रामपुर। स्वार टांडा के सपा विधायक अब्दुल्ला आजम द्वारा चुनाव के दौरान दिए गए शपथ पत्र में ज्यादातर तथ्य झूठे निकले हैं। इसके तहत उनके पास दो पैन कार्ड अलग-अलग जन्म तारीख से होने की पुष्टि तो हुई ही है साथ ही इनकम टैक्स रिटर्न न दाखिल करने की भी पुष्टि की गई है। फिलहाल जांच में सामने आए सभी तथ्यों के आधार पर डीएम ने अब इस पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेज दी है। इस रिपोर्ट के बाद विधायक की गर्दन कम उम्र के मामले में फंसती हुई नजर आ रही है।

सपा विधायक अब्दुल्ला आजम खां उम्र विवाद में घिरे हुए हैं। उनकी मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। कम उम्र के मामले में ही सपा विधायक पर पूर्व मंत्री शिवबहादुर सक्सेना के बेटे आईआईए अध्यक्ष आकाश सक्सेना ने दो पैन कार्ड रखने का भी आरोप लगाया था,जिसकी जांच प्रशासन की ओर से चुनाव आयोग के आदेश पर की गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा की गई जांच रिपोर्ट मंगलवार की देर रात डीएम को सौंप दी गई। डीएम ने सभी तथ्यों को परखने के बाद पूरे मामले की रिपोर्ट अब चुनाव आयोग को भेज दी है। चुनाव आयोग को जो जांच रिपोर्ट भेजी गई है उसमें नामांकन पत्र में दिए गए ज्यादातर तथ्यों को झूठा पाया गया है। रिपोर्ट में सभी पक्षकारों द्वारा दाखिल किए गए जवाबों को शामिल करते हुए इस बात की पुुष्टि की गई है कि अब्दुल्ला आजम के पास दो पैन कार्ड हैं। नामांकन पत्र में जिस पैन कार्ड का उल्लेख किया गया है उसका नंबर हाथ से लिखा हुआ है। आयकर विभाग की रिपोर्ट में इस बात का उल्लेख किया गया है कि अब्दुल्ला आजम ने रिटर्न भी दाखिल नहीं किया है। यह भी उल्लेख किया गया है कि एक पैन कार्ड में वर्ष 1990 की जन्म तारीख दिखाई गई है,जबकि दूसरे पैन कार्ड में 1993 दर्शायी गई है। यानि दोनों पैन कार्ड में अलग-अलग जन्म तारीख दर्ज की गई है। इस बात की भी पुष्टि हुई है कि अब्दुल्ला आजम ने सीबीएसई की दसवीं की मार्कशीट नामांकन पत्र में नहीं लगाई गई है। इसी तरह ज्यादातर दावे जंच रिपोर्ट में गलत ही पाए गए हैं। फिलहाल जांच रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेज दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed