Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Speeding bike runs over innocent child; child dies

Palwal News: तेज रफ्तार बाइक ने मासूम को कुचला, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Speeding bike runs over innocent child; child dies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना। थाना क्षेत्र के अटेरना-बड़कली मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चा अपनी मां के साथ पैदल सामान लेने जा रहा था। हादसे के बाद आरोपी चालक बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मां की शिकायत पर बाइक नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बच्चे की पहचान इसाद पुत्र सकील, निवासी इस्लाम नगर, सादाबाद, हाथरस, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। उसका परिवार वर्तमान में अटेरना-शमशाबाद में निजाम सरपंच के मकान में किराए पर रहता है। उसके पिता मांडीखेड़ा स्थित एक मीट कंपनी में काम करते हैं।
विज्ञापन


मृतक की मां सकीना के अनुसार, 23 नवंबर को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह बेटे के साथ अटेरना-बड़कली मार्ग पर कच्ची पटरी से जा रही थीं। इसी दौरान बड़कली की तरफ से आई तेज रफ्तार बाइक ने इसाद को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे मांडीखेड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी महेश चंद ने बताया कि पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। 24 नवंबर को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed