फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   सैफनी में दो दुकानों से अस्सी हजार की चोरी

सैफनी में दो दुकानों से अस्सी हजार की चोरी

Mon, 03 Jul 2017 01:04 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
सैफनी में दो दुकानों से अस्सी हजार की चोरी
सैफनी में दो दुुकानों से अस्सी हजार की चोरी
विज्ञापन

सैफनी। क्षेत्र में चोर दो दुकानों को निशाना बनाकर वहां से करीब अस्सी हजार का माल समेट कर ले गए। अगले दिन मामले की जानकारी होने पर दोनों के होश उड़ गए। इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी है।

कस्बा निवासी सर्वेश गुप्ता घर पर जनरल मर्चेंट की दुकान करता है। वह शनिवार की देर शाम को वह अपनी दुकान बंद कर दुकान के ऊपर बने मकान सो रहा था। आधी रात के बाद चोर दुकान का ताला तोड़कर दुकान में घुस गए। दुकान में रखी चीनी और गुल्लक में रखी बीस हजार रुपये की नगदी समेत करीब 40 हजार रुपये का माल समेट कर ले गए। अगले दिन यानि रविवार की सुबह रास्ते में जा रहे किसी व्यक्ति ने तड़के में दुकान खुली देख तुरंत दुकानस्वामी सर्वेश गुप्ता को बताया। तभी दुकानस्वामी ने दुकान पर जाकर देखा तो दुकान का आधा शटर खुला पड़ा हुआ था। इसी कस्बे के मुहल्ला पुरानी बैंक आफ बड़ौदा का है। वहां भी शनिवार की रात दूसरी किराना की दुकान से चोर रात किसी समय दुकान का ताला तोड़कर हजारों का माल समेट ले गए। बताया गया कि दुकानस्वामी शनिवार को दिल्ली किसी अपनी रिश्तेदारी में गया हुआ था। दुकानस्वामी जब रविवार की सुबह तड़के में अपने घर वापस आया तो उसे दुकान के ताले टूटे मिले। जिसे देख दुकानस्वामी के होश उड़ गये। दुकानस्वामी ने दुकान में जाकर देखा तो दुकान का सारा समान बिखरा पड़ा हुआ था। जहां चोर दुकान में रखी 13 हजार रुपये की नगदी व परचून का सामान समेत करीब 30 हजार रुपये का माल समेट कर ले गए। दोनों मामलों में पुलिस को तहरीर दे दी है। वही आसपास के अन्य दुकानदारों में भी इस घटना के बाद से दशहत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed