फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   cricket match

अमरोहा रेड ने संभल को 6 विकेट से हराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
cricket match
रामपुर। अंडर-16 अंतर जनपदीय क्रिकेट लीग का का दूसरा मैच अमरोहा रेड और संभल के बीच खेला गया। जिसमें अमरोहा रेड ने 6 विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

जौहर विवि के मैदान पर चल रही प्रतियोगिता में संभल के कप्तान कासिम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। संभल की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में 133 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के कासिम ने 55 व किशनवीर ने 17 रन बनाए। अमरोह रेड के लिए अरबाज व रोनित चौहान ने 3-3 व सूर्यांश ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए अमरोह रेड की टीम ने 25 ओवर में आसानी ने 6 विकेट से जीत लिया। टीम के लिए सर्वाधिक अमित जोशी ने 51 रन बनाए जबकि उस्मान ने 34 व अरबाज ने नाबाद 36 रन बनाए। संभल के लिए किशनवीर, आयुष व आदिल ने 1-1 विकेट लिया। मैन आफ द मैच मोहम्मद अरबाज को चुना गया। इस दौरान मुख्य अतिथि जौहर विवि के वीसी प्रोफेसर सुल्तान अहमद खान, प्रशासनिक अधिकारी अकबर कुरैशी आदि मौजूद रहे। मैच में अंपायरिंग सतेंदर कुमार सिंह व मोहम्मद अय्यूब ने की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed