{"_id":"66778b126a5b42d9f4077548","slug":"cow-slaughter-accused-arrested-in-encounter-shot-in-leg-rampur-news-c-282-1-rmp1006-124228-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: मुठभेड़ में गोकशी का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: मुठभेड़ में गोकशी का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
विज्ञापन
रामपुर। शुक्रवार रात करीब साढ़े 12 बजे तिराह गांव के पास गश्त के दौरान पुलिस को देखकर बाइक सवार दो युवक भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी भाग निकला।
घायल बदमाश थाना बिलासपुर के मोहल्ला टांडा हुरमत नगर निवासी बब्बू है। उसके खिलाफ गोकशी समेत 13 मुकदमे दर्ज हैं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए बदमाश के पास से 315 बोर का एक तमंचा, दो कारतूस, एक नौ एमएम पिस्टल और एक बिना नंबर की बाइक मिली है। साथ ही गोकशी करने के उपकरण मिले।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी के साथ जंगल में घूमने वाले गोवंशीय पशुओं की दिन में निगरानी करता था और रात में उन्हें मारकर उनका मांस बेचता था। तीन दिन पहले तिराह गांव के जंगल में एक नाले के पास गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने के बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि फरार बदमाश की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।