{"_id":"67b63ad4db35b2b1270adc5b","slug":"cousin-brothers-die-chaos-in-the-family-rampur-news-c-282-1-rmp1004-140065-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: चचेरे-तहेरे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: चचेरे-तहेरे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Thu, 20 Feb 2025 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुए हादसे में दो चचेरे व तहेरे भाइयों की मौत के बाद दोनों के परिवार में कोहराम मच गया है। हादसे के बाद दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
पटवाई थाना क्षेत्र के चिकटी रामनगर गांव निवासी कपिल कुमार (25) और उसका तहेरा भाई इंद्रपाल (25) दोनों टाइल्स घिसाई का काम करते थे। वह प्रतिदिन बाइक से रामपुर काम करने के लिए आते थे। सोमवार रात को काम खत्म कर दोनों घर की ओर जा रहे थे। इस दौरान पसियापुरा के पास स्थित सर्विस रोड पर सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर गए थे। वहां आधे घंटे के अंदर ही दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। कपिल व इंद्रपाल अपने परिवार में सबसे बड़े बेटे थे। इस मामले की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। सिविल लाइंस थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि दो भाइयों की मौत के मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने के बाद मुकदमा दर्ज कराया किया जाएगा। साथ ही कार चालक को भी गिरफ्तार किया जाएगा।