फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Court summons Azam Khan and former Municipal President in Dungarpur case, decision may come on 31st

Azam Khan News: डूंगरपुर मामले में कोर्ट ने आजम खां और पूर्व पालिकाध्यक्ष को किया तलब, 31 को आ सकता है फैसला

Thu, 25 Jan 2024 08:31 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 25 Jan 2024 08:31 AM IST
सार

रामपुर की डूंगरपुर बस्ती में मारपीट, डकैती और आपराधिक षड्यंत्र के मामले में बुधवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने पूर्व सपा नेता आजम खां और पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां को 31 जनवरी को तलब किया है। संभावना है कि कोर्ट इसी दिन फैसला सुना सकती है।

विज्ञापन
Court summons Azam Khan and former Municipal President in Dungarpur case, decision may come on 31st
आजम खां और अब्दुल्ला आजम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा नेता आजम खां पर दर्ज एक और मामले में 31 जनवरी को फैसला आ सकता है। यह मामला डूंगरपुर बस्ती में घर में घुसकर मारपीट व डकैती और आपराधिक षड्यंत्र रचने का है। बुधवार को इस मामले में सेशन कोर्ट ने सपा नेता के अधिवक्ता का स्थगन प्रार्थना पत्र खारिज करते हुए आदेश दिया है कि 30 जनवरी तक अपना पक्ष रख सकते हैं।

विज्ञापन


कोर्ट ने सपा नेता आजम खां और पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां को जेल से 31 जनवरी को तलब कर लिया है। कोर्ट इसी दिन फैसला सुना सकती है। गंज थाना क्षेत्र के डूंगरपुर बस्ती को खाली कराने के 12 मुकदमे वर्ष 2019 में दर्ज हुए थे।
विज्ञापन


इनमें सपा के पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां, ठेकेदार बरकत अली, रिटायर्ड सीओ आले हसन, फिरोज खां, रानू खां, धर्मेंद्र चौहान, फसाहत अली खां शानू व आजम खां आरोपी हैं। इस मामले में बुधवार को सुनवाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान सपा नेता के अधिवक्ता की ओर से स्थगन प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। साथ ही आदेश दिया कि सपा नेता के अधिवक्ता 30 जनवरी तक अपना पक्ष कोर्ट में रख सकते हैं।

सहायक शासकीय अधिवक्ता कुमार सौरभ ने बताया कि बुधवार को बचाव पक्ष की बहस होनी थी, जिसमें सपा नेता के अधिवक्ता ने स्थगन प्रार्थना पत्र दिया, जिसे खारिज कर दिया गया। कोर्ट 31 जनवरी को इस मामले में अपना फैसला सुना सकती है।

कोर्ट ने सीतापुर जेल में बंद सपा नेता आजम खां और बिजनौर जेल में बंद पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां को व्यक्तिगत तौर पर तलब किया है। बुधवार को सुनवाई के दौरान दोनों ही नेता जेलों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जुड़े।

अब्दुल्ला के पैन कार्ड मामले में 30 को सुनवाई

सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में बुधवार को सुनवाई हुई। अब सुनवाई 30 जनवरी को होगी। यहां बताते चलें कि भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने अब्दुल्ला के खिलाफ दो पैन कार्ड रखने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed