फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Court imposes fine on six Congress members, including a former MLA, in effigy-burning case.

Rampur News: पुतला फूंकने के मामले में पूर्व विधायक समेत छह कांग्रेसियों पर कोर्ट ने लगाया जुर्माना

Fri, 26 Jun 2026 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 26 Jun 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Court imposes fine on six Congress members, including a former MLA, in effigy-burning case.
रामपुर। प्रदेश सरकार का पुतला फूंकने के मामले में एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव एवं बिलासपुर के पूर्व विधायक संजय कपूर तथा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मुतीउर्रहमान खां बब्लू समेत छह कांग्रेस नेताओं को दोषी करार देते हुए 450-450 रुपये का जुर्माना लगाया। जुर्माना अदा करने के बाद सभी को रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

मामला वर्ष 2019 का है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में कलक्ट्रेट के पास फैमिली चौराहे पर 19 जुलाई 2019 को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेता प्रियंका गांधी को सोनभद्र में हुई घटना के संबंध में रोके जाने के विरोध में प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला फूंका था।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में पूर्व विधायक संजय कपूर, मुतीउर्रहमान खां बब्लू, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नोमान खां, अरशद अली खां, मामून शाह खां, अदनान, आसिफ हसन और एकलव्य वाल्मीकि के खिलाफ निषेधाज्ञा उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया था। बाद में पुलिस ने आसिफ हसन को छोड़कर अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। सुनवाई के दौरान कांग्रेस नगराध्यक्ष अरशद अली खां का निधन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कोर्ट ने पूर्व विधायक संजय कपूर, मुतीउर्रहमान खां बब्लू, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नोमान खां, मामून शाह खां, अदनान और एकलव्य वाल्मीकि को दोषी ठहराते हुए 450-450 रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई। इसके बाद सभी आरोपियों ने जुर्माना जमा कर दिया, जिसके बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।
000
39 पेज में आया फैसला

रामपुर। पूर्व विधायक समेत छह लोगों के खिलाफ एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 39 पेज का फैसला सुनाया। अभियोजन पक्ष की ओर से इस दौरान आठ गवाह पेश किए गए, जो सभी पुलिस विभाग से संबंधित थे। संवाद
वर्जन-
आरोपियों को एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट शोभित बंसल की कोर्ट ने निषेधाज्ञा के उल्लंघन एवं धारा-6 के तहत दोषी करार देते हुए छह आरोपियों को 450-450 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। -स्वदेश शर्मा, अभियोजन अधिकारी, रामपुर
000
न्यायपालिका की गरिमा का पूरा सम्मान
रामपुर। फैसले के बाद पूर्व विधायक संजय कपूर समेत अन्य कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वे न्यायपालिका की गरिमा एवं संविधान के प्रति पूर्ण सम्मान रखते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप जनहित के मुद्दों को शांतिपूर्ण और वैधानिक तरीके से उठाते रहेंगे। संवाद

000
कोर्ट परिसर में डटे रहे कांग्रेसी
रामपुर। मामले की सुनवाई और फैसले के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमिल कुमार शर्मा निक्कू पंडित समेत अन्य कांग्रेसी कोर्ट परिसर में मौजूद रहे। फैसला आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहत की सांस ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed