फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Court hearing in the matter of two birth certificates of Abdullah Azam

Rampur: अब्दुल्ला के पक्ष में मौसी ने दर्ज कराए बयान, दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले में कोर्ट में हुई सुनवाई

Fri, 07 Jul 2023 08:16 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 07 Jul 2023 08:16 PM IST
सार

वर्ष 2019 में भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने थाना गंज में अब्दुल्ला आजम के दो-दो जन्म प्रमाण पत्र होने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें आजम खां, डॉ. तंजीन फात्मा और अब्दुल्ला आजम को आरोपी बनाया है।

विज्ञापन
Court hearing in the matter of two birth certificates of Abdullah Azam
अब्दुल्ला आजम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले में शुक्रवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अब्दुल्ला आजम के पक्ष में उनकी मौसी गवाह के तौर पर कोर्ट में पेश हुईं और उन्होंने अब्दुल्ला आजम के पक्ष में अपने बयान दर्ज कराए। अभियोजन अधिकारी ने उनसे जिरह की। उनकी गवाही पूरी हो गई है। कोर्ट रूम में सीडी भी चलाई गई। जिसमें गवाह ने बताया कि अब्दुल्ला आजम एक शादी समारोह में मौजूद हैं। इस मामले की अगली सुनवाई 10 जुलाई को होगी।

विज्ञापन


वर्ष 2019 में भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने थाना गंज में अब्दुल्ला आजम के दो-दो जन्म प्रमाण पत्र होने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें आजम खां, डॉ. तंजीन फात्मा और अब्दुल्ला आजम को आरोपी बनाया है। वर्तमान में तीनों जमानत पर चल रहे हैं। इस मामले की सुनवाई शुक्रवार को एमपी एमएलए कोर्ट मजिस्ट्रेट ट्रायल में हुई। सुनवाई के दौरान अब्दुल्ला आजम की मौसी गवाह संख्या 18 तनवीर फातिमा ने अब्दुल्ला आजम के पक्ष में अपने बयान दर्ज कराए। कोर्ट रूम में आजम खां के रिश्तेदार के शादी समारोह की सीडी भी चलाई गई। जिसमें गवाह ने तस्दीक की। अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने गवाह से जिरह की। उनकी गवाही पूरी हो गई। अब इस मामले की सुनवाई 10 जुलाई को होगी। सुनवाई के दौरान आजम खां, डॉ. तंजीन फात्मा और अब्दुल्ला आजम कोर्ट में मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed