फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Couple riding a bike injured after being hit by a mining dumper

Rampur News: खनन में लगे डंपर की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल

Tue, 02 Dec 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 02 Dec 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Couple riding a bike injured after being hit by a mining dumper
दढ़ियाल (रामपुर)। टांडा-बाजपुर मार्ग पर चक मवाना चौराहे के पास सोमवार को खनन में लगे बिना नंबर प्लेट के डंपर ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में दंपती घायल हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने खनन के वाहनों को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

गांव पीपली नायक निवासी अनिल कंबोज सोमवार की सुबह अपनी पत्नी एकता कंबोज के साथ बाइक से काशीपुर दवा लेने जा रहे थे। उनकी बाइक ग्लोबल इंटर कॉलेज नारायणपुर के पास चक मवाना चौराहे पर पहुंची तो मिट्टी से भरे बिना नंबर प्लेट वाले डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर दूर जा गिरे। अनिल की दोनों टांगों में गंभीर चोटें आईं जबकि एकता के सिर और कमर में चोटें लगीं।
विज्ञापन

मौके पर जुटी भीड़ ने डंपर को रोकने की कोशिश की तो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। गुस्साए लोगों ने मिट्टी खनन लेकर दौड़ रहे भारी वाहनों के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी टांडा भेजा, जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर हालत में काशीपुर रेफर कर दिया। परिजनों ने उन्हें निजी वाहन से काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed