फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Couple and child not injured in road accidents

Rampur News: सड़क हादसों में दंपती और बालक समेत नाै घायल

Mon, 16 Dec 2024 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 16 Dec 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Couple and child not injured in road accidents
शाहबाद। दो सड़क हादसों में दंपती और बालक समेत नाै लोग घायल हो गए। घायलों का सीएचसी और निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। इसमें कई की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार रात को संभल के थाना चंदौसी क्षेत्र के गांव कैथल निवासी उमेश बाइक से रुद्रपुर जा रहे थे। जाते समय अज्ञात डंपर चालक ने तालिकाबाद चौराहे पर उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उमेश की एक टांग टूट गई। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

रविवार को शाहबाद के अहमद नगर गांव निवासी चंद्रसेन और ठिरिया जदीद गांव निवासी अनिल की बाइकों की आमने-सामने से ढकिया क्षेत्र में टक्कर हो गई। हादसे में चंद्रसेन की टांग टूट गई। जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चंद्रसेन को रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, ढकिया चौकी क्षेत्र के नरेंद्रपुर गांव निवासी नरेश शाहबाद आ रहे थे। रविवार दोपहर को इनकी बाइक के सामने अचानक महिला आ गई। इनकी बाइक महिला से जा टकराई। हादसे में नरेश के गंभीर चोटें आईं, महिला भी मामूली रूप से घायल हो गई। नरेश को चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।

दूसरी ओर बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के गांव गुलड़िया आरिल निवासी महेश और शाहबाद के मोहल्ला अफगानान निवासी हसनैन भी सड़क हादसे में घायल हो गए। वहीं, पीपला गांव निवासी पीरबख्श अपनी पत्नी शाइन और बेटे अरहान (1) के साथ बाइक से शाहबाद आ रहे थे। आते समय रामपुर रोड स्थित मंडी के निकट एक चालक ट्रैक्टर को मोड़ रहा था। मोड़ते समय ट्रैक्टर शाहबाद आ रहे बाइक सवार दंपती से टकरा गया। हादसे में दंपती और बालक के गंभीर चोटें आईं। जिन्हें राहगीरों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे में बालक के गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed