{"_id":"6228fa59a9985f489b3b3d01","slug":"counting-today-rampur-news-mbd421127310","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना आज
विज्ञापन
रामपुर। विधानसभा चुनाव के लिए डाले गए वोटों की मतगणना गुरुवार सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी। मतगणना डाक मतपत्रों की गिनती के साथ शुरू होगी। इस दौरान जिले की पांचों विधानसभा सीटों से 44 प्रत्याशियों में कौन-कौन सरताज बनेगा, इसका फैसला दोपहर तक होने की संभावना है। मतगणना के दौरान मंडी समिति में कड़े सुरक्षा इंतजाम रहेंगे। मतगणना के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में 14-14 टेबल लगाई गई हैं।
रामपुर जिले की पांच विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी को मतदान हुआ था। इसके बाद कड़े सुरक्षा घेरे में ईवीएम मंडी समिति स्थित स्ट्रांग रूम में जमा करा दी गईं थीं। गुरुवार को मतगणना होगी। लिहाजा, जिला प्रशासन की ओर से पहले से ही तमाम तैयारियां पूरी कर ली गईं थीं। वहीं, ईवीएम से मतगणना के लिए 380 और डाक मतपत्र की गिनती के लिए 68 कर्मी लगाए गए हैं। इसके बाद पांच-पांच वीपीपैट मशीन से रेंडमली पर्ची की गणना की जाएगी। यदि हार-जीत का अंतर मतगणना के समय अमान्य के रूप में रद्द किए गए डाक मतपत्रों की संख्या से कम होगा, तो परिणाम की घोषणा से पूर्व सभी रद्द किए गए डाक मतपत्रों की गणना ही रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा की जाएगी न कि सभी डाक मतपत्रों की।
मतगणना स्थल पर लगातार ड्रोन कैमरे से निगरानी कराई जाएगी। साथ ही सादी वर्दी में भी पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। किसी भी प्रत्याशी को अलग सुरक्षा मिली हुई है, तो मतगणना परिसर पर उनके सुरक्षा कर्मियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही मतगणना शुरू होने और बाद में भी सोशल मीडिया पर भी निगरानी की जाएगी और अफवाह फैलाने वाली पोस्ट डालने पर कार्रवाई की जाएगी।