{"_id":"d24c68ff8c5a924601dd44de406be1ed","slug":"counting-in-rampur-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे चलेगी पंचायत चुनाव की मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे चलेगी पंचायत चुनाव की मतगणना
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Thu, 10 Dec 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के पद के लिए मतगणना का काम दिन-रात चलेगा।
विज्ञापन
24 घंटे के भीतर मतगणना निपटा लेने का टारगेट रखा गया है। साफ किया गया है
कि मतगणना कर्मी किसी भी तरह की कोई चूक न बरतें। प्रधान और ग्राम
पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान का काम संपन्न हो चुका है। अब मतगणना की बारी
है।
मतगणना 13 दिसंबर को होनी है। इसके लिए पुलिस और प्रशासन ने कार्य तेज कर दिया है। तैयार प्लान के मुताबिक मतगणना का काम 24 घंटे के भीतर निपटा लेने को कहा गया है। मतगणना स्थलों पर 12 घंटे की शिफ्ट रहेगी। प्रत्येक शिफ्ट में कर्मचारी अलग-अलग लगेंगे। कर्मचारियों को ड्यूटी प्रदान कर दी गई है।
एआरओ और मतगणना पर्यवेक्षकों को भी लगाया गया है। मतगणना स्थल पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने को कहा गया है। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने मतगणना को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने कोकहा है। मतगणना कर्मियों का प्रशिक्षण डुंगरपुर स्थित मंडी में शुक्रवार को कराई जाएगी।
जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मतगणना में नियुक्त कर्मियों का प्रशिक्षण दो चरणों में होगा। सुबह 11 बजे पहली मीटिंग की ट्रेनिंग होगी। उन्होंने सभी कर्मियों से मतगणना की ट्रेनिंग में हिस्सा लेने पर जोर दिया है।