फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Council children will read the experiences of great scientists

Rampur News: महान वैज्ञानिकों के अनुभवों को पढ़ेंगे परिषदीय बच्चे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Council children will read the experiences of great scientists
रामपुर। परिषदीय स्कूलों के बच्चे अब देश के महान वैज्ञानिकों के साथ ही गणितज्ञों समेत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली भारतीय विभूतियों के अनुभवों को जानेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग ने इसके लिए प्लान तैयार करते हुए कक्षा एक से पांच तक के बच्चों के लिए सप्लीमेंट्री बुक तैयार की है। यह किताब इसी सत्र से पढ़ाई की जाएगी।जिले में 1589 बेसिक स्कूलों में दो लाख से अधिक बच्चे हैं। अब बौधायन, चरक और वराहमिहिर जैसी अनेक महत्वपूर्ण शख्सियतों को परिषदीय विद्यालयों के पाठ्यक्रम में शामिल किया जा रहा है। राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान ने कक्षा एक से पांच तक के बच्चों के लिए ‘हमारे महान वैज्ञानिक एवं गणितज्ञ’ नाम से सप्लीमेंट्री बुक तैयार की है।
विज्ञापन

इस किताब में प्राचीन से लेकर आधुनिक युग के गणितज्ञों, वैज्ञानिकों के साथ आयुर्वेद और खगोल शास्त्र में अद्वितीय योगदान देने वाली विभूतियों के बारे में जानकारी दी गई है। सुश्रुत को प्लास्टिक सर्जरी का जनक कहा जाता है। महर्षि चरक को आयुर्वेद का प्रणेता। इसी तरह भारतीय अंक पद्धति, जोड़-घटाना, शून्य, अनंत आदि भारतीय गणितज्ञों की दुनिया को महान देन है।
विज्ञापन

इन विभूतियों को अब शुरुआती कक्षाओं के पाठ्यक्रम में ही शामिल कर बच्चों को इनसे परिचित कराने की तैयारी है। एक से पांच तक के बच्चों के लिए तैयार की गई सप्लीमेंट्री बुक में इन महान शख्सियतों के बारे में पढ़ाया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत खास शख्सियतों को पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------
इनके बारे में पढ़ेंगे विद्यार्थी
गणित के क्षेत्र में बौधायन, वराहमिहिर, चरक, रामानुजन, इंजीनियरिंग के क्षेत्र में एम विश्वेश्वरैया, भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में विक्रम साराभाई, होमी जहांगीर भाभा, रसायन विज्ञान के क्षेत्र में शांतिस्वरूप भटनागर, टीआर शेषाद्री, पक्षी विज्ञान में सालिम अली जैसी शख्सियतों के योगदान से बच्चों को रूबरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed