फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Corona-infected two women died, 47 new cases surfaced

कोरोना संक्रमित दो महिलाओं की मौत, 47 नए मामले आए सामने

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Corona-infected two women died, 47 new cases surfaced
रामपुर। जिलेे में कोरोना संक्रमित दो महिलाओं की मौत हो गई है। जबकि मंगलवार को 47 नए संक्रमितों की पुष्टि की गई है। इसके बाद जिले में कुल सक्रिय मामले 326 हो गए हैं और अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 6 हजार के पार पहुंच चुका है।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रशासन की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में रामपुर जिले में दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत की पुष्टि की गई है। दोनों ही महिलाएं मुरादाबाद के टीएमयू अस्पताल में भर्ती थीं। इनमें से एक 55 वर्षीय महिला बिलासपुर के शीरी मियां मोहल्ले से संबंधित है, लेकिन महिला पिछले करीब पांच साल से अधिक समय से मुरादाबाद के हरथला थाना क्षेत्र में ही रह रही थी और बीपी की समस्या थी। दूसरी महिला शहर कोतवाली क्षेत्र की 60 वर्षीय महिला है जो कि शुगर व बीपी की मरीज थी। दोनों की मौत की सूचना स्वास्थ्य विभाग को मिल गई है और स्वास्थ्य विभाग ने इनकी पुष्टि की है। जिले में अब तक 63 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वहीं मंगलवार को मिली रिपोर्ट में 47 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि की गई है। इसमें आबकारी विभाग के दो सिपाही, जिला पंचायत के एक कर्मी, डालमिया नेत्र चिकित्सालय के एक कर्मचारी की बेटी में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। मंगलवार को 47 कोरोना संक्रमितों में से 19 लोगों में आरटीपीसीआर जांच में, 23 लोगों में एंटीजन जांच में और 5 लोगों में निजी लैब में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है। इसके साथ ही 20 लोगों ने आइसोलेशन की अवधि पूर्ण कर ली है जबकि सोमवार शाम को एक संक्रमित को उपचार के लिए नोएडा भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed