{"_id":"607c74b28ebc3e8dbb658ff5","slug":"coron-infection-confirmed-in-211-people-including-rpf-inspector-and-dm-housing-staff-one-death-also-recorded-on-potter-s-land-rampur-news-mbd386738978","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरपीएफ निरीक्षक और डीएम आवास कर्मचारी समेत 211 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, एक मौत भी पोटर ल पर हुई दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरपीएफ निरीक्षक और डीएम आवास कर्मचारी समेत 211 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, एक मौत भी पोटर ल पर हुई दर्ज
विज्ञापन
रामपुर। कुंभ ड्यूटी से वापस लौटे आरपीएफ निरीक्षक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। आरपीएफ निरीक्षक के साथ ही रविवार को जारी रिपोर्ट में डीएम आवास के एक कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी, बैंक कर्मचारी समेत 211 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इस रिपोर्ट में 50 लोगों के आइसोलेशन पूर्ण करने की पुष्टि भी की गई है। जिसके बाद जिले में कुल सक्रिय मामले 679 हो गए हैं। वहीं, अप्रैल माह के पहले सप्ताह में एक कोरोना संक्रमित महिला की मुरादाबाद में हुई मौत के बाद उसे शनिवार को पोर्टल पर रामपुर के लिए स्थानांतरित कर अपलोड किया गया है।
रविवार को जिले में 211 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि की गई है। इनमें स्वार सीएचसी में तैनात एक स्वास्थ्य कर्मी और उसके अन्य परिजनों के साथ ही डीएम आवास के एक कर्मचारी और आरपीएफ निरीक्षक में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है। रविवार को जारी रिपोर्ट में आरटी-पीसीआर जांच में 143 संक्रमितों, एंटीजन जांच में 42 संक्रमितों और निजी लैब जांच में 26 संक्रमितों की पुष्टि की गई है। जिले में अब तक कुल 6,564 संक्रमितों की पुष्टि की जा चुकी है, जिनमें से 64 की मौत भी हो चुकी है। जिले में रविवार को सक्रिय मामले 679 हो गए थे। पोर्टल पर शनिवार को एक कोरोना संक्रमित 47 वर्षीय महिला की मौत भी अपलोड की गई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिस संक्रमित महिला की मौत पोर्टल पर अपलोड की गई है वह मुरादाबाद में रहती हैं और वहीं भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। लेकिन, परिजनों ने पते में रामपुर के गंज थाना क्षेत्र नोट कराया था, जिस कारण पोर्टल पर एक संक्रमित की मौत रामपुर के मृतकों में अपलोड की गई है। हालांकि यह मौत कई दिन पूर्व हो गई थी।
एक दिन में अब तक के सबसे अधिक मामले
रामपुर। रविवार को 211 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि की गई है। पिछले चार माह में यह एक दिन में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। कोरोना की दूसरी लहर में एक दिन में नए मामलों की संख्या अभी तक 100 से नीचे ही थी लेकिन, रविवार को जारी की गई रिपोर्ट में यह आंकड़ा सौ नहीं बल्कि दो सौ के पार पहुंच गया है। रविवार को एक साथ 211 नए संक्रमितों की पुष्टि के बाद हड़कंप मच गया है। जिले में पिछले साल से लेकर अब तक का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। इस साल एक दिन में सबसे अधिक 97 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्र में 65 नए मामले
रामपुर। रविवार को जारी रिपोर्ट में 211 नए मामलों में से 65 मामले ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित हैं, जबकि शेष मामले रामपुर शहर, बिलासपुर, स्वार, शाहबाद समेत तहसील मुख्यालयों, नगर पंचायतों व नगर पालिका क्षेत्र के हैं।