फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   corna positive died

इस लहर में पहले कोरोना संक्रमित की मौत, 187 नए संक्रमितों की पुष्टि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
corna positive died
रामपुर। गुरुवार को जिले में एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई जबकि अपर पुलिस अधीक्षक सहित 187 नए मामले सामने हैं। इस लहर में किसी संक्रमित की मौत का पहला मामला पोर्टल पर अपलोड किया गया है। गुरुवार को सामने आए संक्रमितों में स्वास्थ्य और पुलिस से संबंधित लोगों में भी संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिसके बाद जिले में इस लहर में अब तक कुल 2134 मामले सामने आ चुके हैं जबकि सक्रिय 1272 हो गए हैं।
विज्ञापन

जिले में 19 दिसंबर को इस लहर का पहला कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया था। इसके बाद लगातार संक्रमितों की आंकड़ा बढ़ रहा है। एक माह में संक्रमितों की संख्या दो हजार के पार पहुंच गई है। गुरुवार को 187 संक्रमितों की पुष्टि की गई है। जबकि 268 संक्रमितों ने आइसोलेशन की अवधि पूरी कर ली है। गुरुवार को एक संक्रमित की जिला अस्पताल में मौत भी हो गई। कोतवाली थाना क्षेत्र के एक 65 वर्षीय बुजुर्ग में संक्रमण की पुष्टि के बाद जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। जिनकी उपचार के दौरान गुरुवार को मौत हो गई। इसके बाद जिले में सक्रिय मामले 1272 रह गए हैं जबकि अब तक कुल इस लहर में 2134 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed