फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Consumers will get relief from today, many goods will become cheaper.

Rampur News: उपभोक्ताओं को आज से मिलेगी राहत, सस्ते होंगे कई सामान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Consumers will get relief from today, many goods will become cheaper.
रामपुर। आज से जीएसटी की संशोधित दरें लागू हो जाएंगी। ज्यादातर सेवाओं और वस्तुओं की जीएसटी दरों में कमी होने से त्योहारी सीजन से उपभोक्ताओं को भारी राहत मिलेगी। सोमवार से टीवी, एसी, वॉशिंग मशीन, छोटी कार, मोटरसाइकिल, कृषि उपकरण, स्टेशनरी, कन्फेक्शनरी के सामान सस्ते होंगे।
विज्ञापन


रविवार को बड़े मॉल और शॉपिंग कांपलेक्स में डिस्काउंट और जीएसटी कम होने के बोर्ड लगे दिखाई दिए। अमूल, पराग सहित अन्य ब्रांड ने घी सहित दुग्ध उत्पादों में जीएसटी घटा दी है। यह सोमवार से लागू हो जाएंगी। इसके अलावा रविवार को एक मॉल में टूथपेस्ट, नमकीन, घी, साबुन, कपड़े आदि के दामों में कमी कर दी गई। एक स्टोर संचालक रघवेंद्र सिंह ने बताया कि दाम कम करने के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट कर दिया है। उत्पादों पर घटी हुई जीएसटी लगा दी गई है। सोमवार से उपभोक्ताओं को इसका फायदा दिखाई देगा।
विज्ञापन

इलेक्ट्रानिक्स सामान का शोरूम चलाने वाले नाहिद खां ने बताया कि सोमवार से जीएसटी की घटी हुई दरें लागू हो जाएंगी। इस त्योहार में बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
होटलों में ठहरना होगा सस्ता

पर्यटक और आम आदमी को ठहरने के लिए होटलों में कमरे सस्ते मिलेंगे। नई जीएसटी दरों में 7500 रुपये या इससे कम किराये वाले कमरों पर जीएसटी 12 प्रतिशत से घटा कर पांच प्रतिशत किया गया। दरें कम होने से होटलों में कमरों का किराया कम होगा।

.......

इन पर नहीं लगेगा टैक्स

स्टेशनरी आइटम में पेंसिल, शार्पनर, मैप, चार्ट, ग्लोब, क्रियान्स, नोटबुक को करमुक्त किया गया। अभी तक इन पर 12 प्रतिशत जीएसटी ली जाती थी। इसके अलावा निजी जीवन बीमा पॉलिसी, स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी पर कोई जीएसटी नहीं ली जाएगी। वर्तमान में पॉलिसी पर 18 प्रतिशत जीएसटी निर्धारित थी।


......

ये वस्तुएं होगी सस्ती

बटर, घी, पनीर, पैक्ड नमकीन भुजिया, ड्राई फ्रूटस, जैम, जैली, पनीर, चॉकलेट, सूप, टूथपेस्ट, टूथब्रश, आइसक्रीम, पेस्ट्री, केक, बिस्कुट, शैंपू, हेयर ऑयल, टेल्कम पाउडर, वर्तन, कृषि में इस्तेमाल होने वाले ट्रैक्टर, सिलाई मशीन, नैपकीन, मेडिकल ऑक्सीजन, ग्लूकोमीटर, थर्मामीटर समेत अन्य उत्पाद सस्ते होंगे। अब इन उत्पादों पर 12 व 18 प्रतिशत जगह पांच प्रतिशत जीएसटी निर्धारित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed