{"_id":"69b9b5e41f9f00ee4f05489b","slug":"consumers-are-facing-problems-as-electricity-is-cut-for-4-5-hours-daily-in-the-name-of-repairs-rampur-news-c-282-1-rmp1027-166530-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: मरम्मत के नाम पर रोजाना 4-5 घंटे बिजली कटौती, उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: मरम्मत के नाम पर रोजाना 4-5 घंटे बिजली कटौती, उपभोक्ता परेशान
Wed, 18 Mar 2026 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। जिले में इन दिनों बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है। बिजली लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की छंटाई के नाम पर रोजाना चार से पांच घंटे तक बिजली कटौती की जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने निर्बाध बिजली की मांग की है।
शहर के सिविल लाइन, शाहबाद गेट, नवाब गेट, पहाड़ी गेट, बिलासपुर गेट, जेल रोड, ज्वाला नगर और आंबेडकर पार्क समेत प्रमुख इलाकों में बिजली कटौती से लोगों को परेशानी हो रही है। दोपहर के समय भी कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति बाधित रहती है।
उपभोक्ताओं का कहना है कि कई स्थानों पर चीनी मांझे के कारण तारों में फॉल्ट हो जाता है, जिससे अचानक सप्लाई ठप हो जाती है। इससे घरेलू कार्यों के साथ व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि बिना पूर्व सूचना लंबे समय तक कटौती की जा रही है। उपभोक्ताओं ने विभाग से मरम्मत कार्य तय समय में पारदर्शिता के साथ कराने और अनावश्यक कटौती पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
रोजाना कई घंटे की बिजली कटौती की जा रही है, जिससे घरेलू कामों समेत दुकानदारों को भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा बिना सूचना कटौती से बहुत दिक्कत होती है। लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलनी चाहिए। -शाहाब खान
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
किसी भी समय बिजली चली जाती है, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। ऊपर से चीनी मांझे से फाॅल्ट होने पर समस्या और बढ़ती जा रही है। 4-5 घंटे की रोजाना कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। -समीर
-- -- -- -- -- -- -- -- -
शहर में गर्मियों की तैयारी को लेकर लगातार लाइनों के करीब आ रहे पेड़ों की छंटाई कराई जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को गर्मियों में निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके। साथ लाइनों की मरम्मत का भी कार्य चल रहा है, जो जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। -इरफान अली, एसडीओ