फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Construction work of new bridge and crematorium on Kosi accelerates

Rampur News: कोसी पर नए पुल और श्मशान घाट का निर्माण कार्य तेज

Sun, 27 Apr 2025 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 27 Apr 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Construction work of new bridge and crematorium on Kosi accelerates
दढ़ियाल। नगर पंचायत दढ़ियाल में टांडा-बाजपुर मार्ग पर कोसी नदी पर पुराने पुल के समानांतर नए पुल का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। पुल निर्माण के कारण पुराने श्मशान घाट के विस्थापन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। पुराने श्मशान घाट के पास ही नया श्मशान घाट बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर के बीच से गुजरने वाली कोसी नदी पर बना लगभग 50 वर्ष पुराना पुल अत्यंत जर्जर अवस्था में पहुंच गया था। दो बार मरम्मत के बावजूद पुल की स्थिति चिंताजनक बनी रही। वर्तमान में भी पुल की मरम्मत का कार्य चल रहा है। जिसके कारण क्षेत्रीय विधायक शफीक अहमद अंसारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर नए पुल के निर्माण की मांग की थी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद सेतु निगम ने पुराने पुल के पूर्वी दिशा में नए पुल का निर्माण कार्य आरंभ कर दिया है। करीब दो माह पूर्व शुरू हुए इस कार्य के तहत 37 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल की लंबाई 250 मीटर और चौड़ाई 11.5 मीटर होगी। साथ ही दोनों छोरों पर 150-150 मीटर का एप्रोच मार्ग भी तैयार किया जाएगा, जो पुल पर चढ़ने-उतरने में सहायक रहेगा।

इस समय पुराने पुल पर मरम्मत कार्य के कारण सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद है। यात्रियों की सुविधा के लिए पुराने पुल से पश्चिम की ओर 500 मीटर दूरी पर एक अस्थायी पुल बनाया गया है।
सेतु निगम के सहायक अभियंता ने जानकारी दी कि पुल निर्माण कार्य में कुछ स्थानीय लोग बाधा उत्पन्न कर रहे हैं, जिससे कार्य की गति प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed