फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Construction of shopping complex started in Mankara at a cost of Rs. 2.5 crore

Rampur News: मनकरा में ढाई करोड़ से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण शुरू

Sat, 19 Jul 2025 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 19 Jul 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Construction of shopping complex started in Mankara at a cost of Rs. 2.5 crore
बिलासपुर (रामपुर)। गांव मनकरा में सामूहिक सहयोग से नैनीताल हाईवे किनारे ढाई करोड़ रुपये की लागत से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण शुरू हो गया है। इसमें 35 दुकानों के साथ ही एक रेस्टोरेंट व बरातघर का निर्माण भी हो रहा है। इससे ग्रामीणों को रोजगार के साथ ही सस्ते दामों पर सामान भी मिल सकेगा। इससे पहले धमोरा में भी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण हो चुका है। मनकरा गांव में नैनीताल हाईवे किनारे सरकारी भूमि को डीएम जोगिंदर सिंह व सीडीओ नंदकिशोर कलाल ने कब्जामुक्त कराया था, जिसके बाद निर्णय लिया गया कि कब्जामुक्त कराई गई भूमि पर क्षेत्रवासियों की मदद से ढाई करोड़ रुपये की लागत से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनवाया जाए, ताकि ग्रामीण इलाके के लोगों को रोजगार के साथ ही सस्ता सामान मुहैया हो सके। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में 35 दुकानें, एक रेस्टोरेंट व बरातघर बनाने पर सहमति बनी थी।
विज्ञापन

यह भी तय हुआ कि शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण संभावित दुकानदारों से दुुकानों की अग्रिम जमानत राशि लेकर निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। इसके बाद उक्त दुकानें संबंधित दुकानदारों को देकर प्रतिमाह किराया वसूला जाएगा। डीएम ने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए टीम गठित की थी, जिसमें स्वयं डीएम, सीडीओ, एसडीएम, बीडीओ, जेई, एई व एडीओ पंचायत शामिल थे।
विज्ञापन

नवंबर तक पूरा होगा काम

बीडीओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अब तक करीब 30 लाख रुपये खर्च करके शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में 40 फीसदी से अधिक निर्माण कार्य हो चुका है। नवंबर 2025 तक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा। बताया कि निर्माण कार्य काफी तेजी व गुणवत्ता के साथ किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बोले लोग
शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण होने से बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। घर के पास रोजगार मिलने उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। -नाजिश पाशा

ग्राम प्रधान ने हाईवे किनारे अमृत सरोवर और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनवाकर विकास के क्षेत्र में खास पहचान बनाई है। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनने से सभी ग्रामीण खुश हैं। -मोहम्मद अकरम
शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनने के बाद क्षेत्र के लोगों को जरूरत का सामान लेने के लिए बिलासपुर या रामपुर नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय और पैसे की बचत होगी। -मोहम्मद कैफ


वर्जन

डीएम, सीडीओ व बीडीओ के निर्देशन में नैनीताल हाईवे किनारे अमृत सरोवर बनवाया है। अब शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण चल रहा है। इसके बाद मनरेगा के तहत बड़े पार्क का भी निर्माण कराया जाएगा। विकास के क्षेत्र में मनकरा ग्राम पंचायत जिले में अव्वल है। -गुड्डी बेगम, ग्राम प्रधान मनकरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed