{"_id":"6a0e19c9bd6f9ef2a602cc86","slug":"constable-from-amroha-goes-missing-from-home-rampur-news-c-15-1-mbd1058-906131-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: अमरोहा निवासी सिपाही घर से लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: अमरोहा निवासी सिपाही घर से लापता
Thu, 21 May 2026 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 21 May 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। माघ मेला ड्यूटी में गया सिपाही वापस नौकरी पर नहीं लौटा। करीब तीन महीने घर पर रहने के बाद वह अचानक लापता हो गया। सिपाही के भाई ने एएसपी से शिकायत कर गुमशुदगी दर्ज कराने की मांग की है।
आदमपुर, अमरोहा निवासी हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार रामपुर पुलिस लाइन में तैनात है। उनकी ड्यूटी माघ मेले में लगी थी। उन्हें 19 फरवरी को वापस पुलिस लाइन ज्वाइन करना था, लेकिन ड्यूटी से लौटने के बाद वह नौकरी पर नहीं पहुंचे।
अप्रैल में प्रदीप कुमार के घर नोटिस भेजा गया था। उन्होंने नोटिस रिसीव किया और मौखिक रूप से बीमार होने की बात कही थी। बताया गया कि करीब पांच दिन पहले वह अमरोहा स्थित घर से अचानक गायब हो गए। मंगलवार को प्रदीप कुमार का भाई रामपुर पहुंचा और एएसपी अनुराग सिंह से मुलाकात कर मामले की जानकारी दी। उसने गुमशुदगी दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन
एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि परिजनों को अवगत करा दिया गया है कि अमरोहा से गायब होने का मुकदमा वहीं दर्ज कराया जाएगा।