फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Congress workers protest against renaming of MNREGA

Rampur News: मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Congress workers protest against renaming of MNREGA
गांधी समाधि पर विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम का नाम बदलकर विकसित भारत- जी राम जी किए जाने पर कांग्रेसियों ने गांधी समाधि पर विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
पूर्व विधायक संजय कपूर ने कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत के गरीब, मजदूर और किसान के सम्मान व अधिकार का कानून है। भाजपा सरकार इसे खत्म कर संविधान की आत्मा पर हमला कर रही है। जिलाध्यक्ष निक्कू पंडित ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों से उनका कानूनी हक छीनकर उन्हें भीख पर निर्भर बनाना चाहती है। मनरेगा ने काम मांगने के अधिकार को कानून बनाया था, लेकिन मोदी सरकार इस अधिकार को खत्म कर मजदूरों के पेट पर सीधी चोट कर रही है।
विज्ञापन

भाजपा की संकीर्ण और गांधी-विरोधी सोच को उजागर करता है। यह न हिंदी है, न अंग्रेजी और न ही किसी भारतीय भाषा का सम्मान। भाषा के साथ यह खिलवाड़ केवल गांधी जी का नाम हटाने की हताश कोशिश है। कांग्रेस कमेटी ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस गरीब-विरोधी विधेयक को तुरंत वापस नहीं लिया, तो कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर संसद तक उग्र आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मुतिउर्रहमान बबलू , बाकर अली खान, शारीब अली खां,नोमान, मुमताज खां, राजेश कुमार लोधी, आरिफ अल्वी, यासिर शाह खां, चितरंजन प्रसाद, कपिल चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed