फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Congress will fulfill seven promises to the people of the state: Salman Khurshid

कांग्रेस प्रदेश की जनता से सात वायदे करेगी पूरे: सलमान खुर्शीद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Congress will fulfill seven promises to the people of the state: Salman Khurshid
रामपुर। कांग्रेस पार्टी की प्रतिज्ञा यात्रा का कांग्रेसियों ने बुधवार को स्वागत किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के नेतृत्व में प्रतिज्ञा यात्रा बुधवार शाम रामपुर पहुंची। देर शाम शुतुरखाना में एक सभा का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में प्रतिज्ञा यात्रा निकाली जा रही है। प्रतिज्ञा यात्रा के जरिए प्रदेश की जनता से सात वायदे किए जा रहे हैं, जिन्हें कांग्रेस की सरकार बनने पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पूरी मजबूती से लड़ेगी। कांग्रेस का वादा है कि वह 20 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देगी। प्रदेश की जनता को 10 लाख तक का मुफ्त इलाज देंगे।
विज्ञापन

प्रियंका गांधी ने वादा किया है कि प्रदेश की जनता का बिजली का बिल आधा किया जाएगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता के सामने कांग्रेस ही एक विकल्प है। बाकी सारे राजनीतिक दल भाजपा की बी टीम बन कर रह गए हैं। वक्त की जरूरत है कि बदलाव होना चाहिए, अब बदलाव का वक्त है। विधान सभा चुनाव में प्रियंका गांधी के हाथों को मजबूत करें। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएं। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो किसानों का कर्जा माफ होगा। प्रतिज्ञा यात्रा में राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, राष्ट्रीय प्रवक्ता राशिद अल्वी, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, पूर्व विधायक गजराज सिंह आदि शामिल रहे। यात्रा का रामपुर पहुंचने पर पूर्व मंत्री नवेद मियां, पूर्व विधायक अफरोज अली खां, पूर्व नगर पालिकाध्यक्षा रेशमा बी, नवाबजादा हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां ने सैकड़ों समर्थकों के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एआईसीसी सदस्य मुतीउर्रहमान बबलू, जिला प्रभारी चौधरी असलम मियां, प्रदेश महासचिव अरशद गुड्डू, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता, नगर अध्यक्ष नोमान खां, मामून शाह खां, अंकुश अग्रवाल, दिव्यांश सिंघल, अकरम सुल्तान खां, अभिनव देव गुप्ता, फ़रहत मियां, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed