{"_id":"585ec5984f1c1bfd65e3a260","slug":"congress-should-merg-in-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस को गठबंधन नहीं सपा में विलय कर देना चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस को गठबंधन नहीं सपा में विलय कर देना चाहिए
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Sun, 25 Dec 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में शनिवार को रजा डिग्री कालेज के खेल मैदान के उद्घाटन कार्यक्रम में दीप जलाते नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां। वहीं कार्यक्रम मौजूद छात्राएं। अमर उजाला
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां ने कहा है कि आगामी विधान सभा चुनाव में सपा चार सौ सीटें जीतकर आएगी। गठबंधन के सवाल पर कहा कि कांग्रेस के पास चुनाव लड़ने वाले ही नहीं हैं। गठबंधन नहीं कांग्रेस को सपा में विलय कर देना चाहिए। वैसे भी गठबंधन का फैसला लेने का अधिकार राष्ट्रीय अध्यक्ष को है, जो सबको मान्य होगा।
कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां ने शनिवार को पत्रकारों के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस से गठबंधन की क्या संभावना है, के सवाल के जवाब में कहा कि सपा चार सौ सीटें जीतकर लाएगी और कांग्रेस से गठबंधन क्यों करेगी? कहा कांग्रेस के पास चुनाव लड़ने वाले ही नहीं हैं। कांग्रेस को विलय कर देना चाहिए। साथ ही गठबंधन के सवाल पर कहा कि यह बड़े लोगों के फैसले हैं और हम इतने बड़े हैं नहीं।राष्ट्रीय अध्यक्ष को यह फैसला लेने का अधिकार है जो सबको मान्य होगा।
विज्ञापन
नोटबंदी के फैसले के सवाल पर कहा कि इससे कड़ा फैसला और क्या हो सकता है। इमरजेंसी लगा दें। इंदिरा गांधी ने भी कड़ा फैसला लिया था। कहा कि आर्थिक आपातकाल तो है ही। ताकि उनके बारे में कोई एक शब्द न कह सके। हिटलर की मिसाल देते हुए कहा कि उसने भी बहुमत आने पर ऐसा किया था। आरबीआई ने करीब सत्तर फैसले वापिस लिए हैं उसका जब ऐसा चरित्र हो जाएगा और उसके फैसलों को इस तरह से बदलवाएगी सरकार तो आरबीआई की प्रम
विज्ञापन