{"_id":"66ae8be1f6513b76b60e10f6","slug":"congress-protests-against-unannounced-power-cuts-rampur-news-c-282-1-rmp1006-127121-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
Sun, 04 Aug 2024 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 04 Aug 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। कांग्रेस नेताओं ने जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता के नेतृत्व में अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। जिसके बाद कांग्रेसियों ने अधीक्षण अभियंता महफूज आलम को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा कि जिले में बिजली व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। रामपुर में कई बिजली घर तो ऐसे हैं जो 12-12 घंटे कटौती कर रहे हैं, जबकि कागजों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति दर्शायी जाती है। हल्की हवा चले, बारिश हो तो बिजली आपूर्ति ठप हो जाही है। कांग्रेसियों ने कहा कि रामपुर की जनता बिजली के इस खराब सिस्टम से बेहद परेशान हो चुकी है। अस्तबल बिजली घर, किला बिजली घर, खौद बिजली घर, सैफनी बिजली घर की हालत बिल्कुल खस्ता है। यहां लाइट नाम मात्र को ही मिल पाती है। बिजली की भारी कटौती से किसान परेशान है और अघोषित बिजली कटौती से आम जनता, किसान, छात्र-छात्राएं सभी परेशान हैं। इससे उद्योग धंधे पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। उत्पादन कम हो रहा है। कांग्रेसियों ने अधीक्षण अभियंता से बिजली सुधार की मांग की है। इस दौरान पूर्व विधायक अफरोज अली खां, शहर अध्यक्ष नोमान खां, ताहिर अंजुम, आरिफ अल्वी, मकदूम अहमद, मोहम्मद जुबैर खां, महेंद्र यदुवंशी, हसीब खां, अकरम सुल्तान, रामगोपाल सैनी, नादिश खां, मणि कपूर, विक्की मिया, जीशान रजा, हसीब खां, सुहैल खां, फैजान अल्वी, निजाम पाशा, शाहिद एडवोकेट, मुस्तफा एडवोकेट, बाबू फौजी, नासिर मलिक, फैजान खां, हसरत खां आदि मौजूद रहे।