{"_id":"5ffdfe298ebc3e340e6599cd","slug":"congress-meeting-held-in-majra-amir-khan-village-rampur-news-mbd375925896","type":"story","status":"publish","title_hn":"मझरा अमीर खां गांव में हुई कांग्रेस की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मझरा अमीर खां गांव में हुई कांग्रेस की बैठक
विज्ञापन
रामपुर क्षेत्र के मिलक ताज खां में कांग्रेसी की न्याय पंचायत की बैठक में बोलते मुतीउर्रहमान खां ?
- फोटो : RAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन सृजन अभियान के तहत ग्राम मझरा अमीर खां में बैठक का आयोजन किया।
बैठक में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मुतीउर्रहमान खां बब्लू ने कहा कि देश में बढ़ती हुई महंगाई और बेरोजगारी चिंता का विषय बन गई है। लोग महंगाई की मार से त्रस्त हो चुके हैं। आज देश की जनता अच्छे दिन के ख्वाब में बुरे दिन काटने पर मजबूर है। पेट्रोलियम पदार्थों और घरेलू गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बेरोजगार युवा को रोजगार देने पर कोई भाजपा नेता बोलने को तैयार नहीं है।
जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र देव गुप्ता ने कहा कि आज देश की जनता कांग्रेस को याद कर रही है। देशहित में सिर्फ कांग्रेस थी जिसने कभी भेदभाव के साथ काम नहीं किया। विकास ही कांग्रेस की प्राथमिकता रही। भाजपा ने पिछले छह वर्षों में कोई नई योजना नहीं बनाई। भाजपा सरकार ने बनाई तो वह सिर्फ किसान विरोधी, युवा विरोधी और समाज विरोधी योजनाएं बनाई हैं। अभियान के प्रभारी चौधरी शमीम अय्यूब ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की मजबूती के लिए काम करने को कहा। उन्होंने हर गांव और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया। बैठक में अकरम सुल्तान, जगदीश अवस्थी, आसिफ मियां, रमेश कुमार मैक्स, मेहरबान अली, असगर अली, शकील खां, गुलफाम अली, इरशाद अली, सुभान, जावेद अली, बाबू खां, अफसर अली, जमील अहमद, नसरीन शाह, नन्ने मियां, रईस खां, अय्यूब अली, वसीम आदि मौजूद रहे।