फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Congress leader Nawab Kazim Ali Khan justified action being taken on Azam Khan

पूर्व मंत्री के बोल: जुर्म आजम ने किए और अखिलेश ने कराए, कहा- अब मिल रही गुनाहों की सजा, सपा सरकार थी तानाशाह

Sat, 24 Sep 2022 08:53 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 24 Sep 2022 08:53 PM IST
सार

पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद ने कहा कि अगर तब अखिलेश ने आजम को तानाशाही का लाइसेंस नहीं दिया गया होता तो आज उन्हें बचाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री को राजभवन जाकर गुहार नहीं लगानी पड़ती।

विज्ञापन
Congress leader Nawab Kazim Ali Khan justified action being taken on Azam Khan
पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने कहा कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में अखिलेश यादव की शह पर ही आजम ने रामपुर में जुर्म किए थे। अगर तब तानाशाही का लाइसेंस नहीं दिया गया होता तो आज आजम को बचाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री को राजभवन जाकर गुहार नहीं लगानी पड़ती।

विज्ञापन

पूर्व मंत्री नवेद मियां ने कहा कि सपा शासन में रामपुर में लोकतंत्र नहीं, तानाशाही का दौर था। यहां जुल्म ढाए जा रहे थे। लोगों से रोजगार छीना जा रहा था। सरकारी जमीन पर कब्जा किया जा रहा था। झूठे मुकदमों में चरस के साथ लोगों को जेल भेजा जा रहा था। तब यहां की जनता की चीखें अखिलेश यादव नहीं सुन रहे थे। उन्हें लोगों की आंखों के आंसू नहीं दिख रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आगे कहा कि अब आजम और उसके परिवार को गुनाहों की सजा मिल रही है तो अखिलेश यादव बचाव में उतर आए हैं। क्योंकि जुर्म और जुल्म अखिलेश यादव ने कराए हैं, इसलिए वो भी बराबर के जिम्मेदार हैं। उन्हें आजम और उनके परिवार का बचाव नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन

नवेद मियां ने कहा कि आजम और उनके परिवार के खिलाफ पुलिस प्रशासन की कार्रवाई बिल्कुल सही है। चोरी और डकैती का सामान मीडिया के सामने बरामद हुआ है। सर्च वारंट के बाद तलाशी होगी तो रामपुर से गायब की गईं धरोहरें भी बरामद होंगी। नवेद मियां ने सही ढंग से हुई कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार भी जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed