फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Confirmation of 40 new corona infected including SP leader and doctor's wife

सपा नेता और चिकित्सक की पत्नी समेत 40 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Confirmation of 40 new corona infected including SP leader and doctor's wife
रामपुर हॉटस्पॉट क्षेत्र आवास विकास की हटी बेरिकेडिंग। संवाद - फोटो : RAMPUR
रामपुर। जिले में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की कई कोरोना संक्रमितों की रिपोर्ट में सपा नेता और चिकित्सक की पत्नी समेत 40 नए संक्रमितों की पुष्टि की गई है। इनमें 97 साल की बुजुर्ग महिला और एक तीन साल की मासूम बच्ची भी शामिल हैं।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को एक ही दिन में 211 नए संक्रमितों की पुष्टि से लोगों में हड़कंप मच गया तो वहीं सोमवार को नए संक्रमितों का आंकड़ा रविवार की तुलना में काफी कम रहने से कुछ राहत मिली। सोमवार को 40 नए संक्रमितों की पुष्टि की गई, जबकि 30 संक्रमितों ने आइसोलेशन की अवधि पूरी कर ली, जिस कारण सक्रिय मामलों में भी कोई बड़ा इजाफा नहीं हुआ। सोमवार को जारी रिपोर्ट में एक सपा जिला स्तरीय पदाधिकारी और एक सरकारी चिकित्सक की पत्नी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है। सोमवार को जारी रिपोर्ट में स्वार क्षेत्र की एक 97 साल की महिला और 3 साल की मासूम भी शामिल है। सोमवार की रिपोर्ट में जिन संक्रमितों की पुष्टि हुई है, उनमें आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट में दो, ट्रूनेट मशीन से जांच में एक, एंटीजन जांच में 22 और निजी लैब जांच में 15 लोगों में संक्रमण की पुष्टि की गई है। अब जिले में कुल सक्रिय मामले 687 हो गए हैं, जबकि अब तक जिले में कुल 6602 संक्रमितों की पुष्टि की जा चुकी है।
विज्ञापन

40 में से 30 मामले रामपुर सदर के
सोमवार को जिले में 40 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि की गई है। इनमें से सबसे अधिक नए मामले सदर क्षेत्र में सामने आए हैं। रामपुर सदर क्षेत्र में सोमवार को 30 नए संक्रमितों की पुष्टि की गई है, जबकि बिलासपुर क्षेत्र में दो, स्वार क्षेत्र में छह, अजीमनगर थाना क्षेत्र में एक मामले की पुष्टि की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed