{"_id":"831c3f42f36b8581674a51d097f41f6c","slug":"conference-between-officer-and-citizen-on-smart-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी को लेकर अफसरों-बुद्धिजीवियों संग हुआ मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी को लेकर अफसरों-बुद्धिजीवियों संग हुआ मंथन
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Wed, 04 Nov 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर को स्मार्ट सिटी बनने की ओर बुधवार को एक और कदम बढ़ाया गया। इसमें स्मार्ट सिटी बनाने की जिम्मेदारी संभाल रही इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) की टीम ने अफसरों और बुद्धिजीवियों संग चर्चा की। इस दौरान शहर को स्मार्ट सिटी में बदलने के लिए आवश्यक सुझाव लिए गए।
साथ ही इस ओर अब तक हुए कार्यों की भी जानकारी दी गई। प्रपोजल में शामिल करने के लिए प्रश्नवार भी भरवाया गया। इसमें शहर की मौजूदा परिस्थितियों के साथ ही स्मार्ट सिटी के लिए आवश्यक बदलाव के संबंधी प्रश्न शामिल थे।
शहर का चयन स्मार्ट सिटी के लिए हो चुका है।
इसमें पहले चरण की कार्रवाई पूरी होने के बाद अब दूसरे चरण की कार्रवाई चल रही है। इसमें बुधवार को इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड की ओर से अतीक खान और गुरशरन ने पहले जिले के सभी विभागों के अधिकारियों के साथ मीटिंग की। इसके बाद बुद्धिजीवियों के साथ चर्चा करते हुए स्मार्ट सिटी के लिए परामर्श लिए।
विज्ञापन
इस दौरान अतीक खान ने अपनी संस्था के बारे में बताते हुए उनके द्वारा स्मार्ट सिटी बनाने के लिए तैयार किए गए प्लान व उसकी आवश्यकताओं के बारे में बताया। स्मार्ट सिटी को टूरिज्म, मनोरंजन व अन्य क्षेत्रों में भी विकसित करने के लिए तैयार योजना समझाई गई। इसके बाद नागरिकों से सुझाव लिए गए।
इस दौरान नगर पालिका चेयरमैन अजहर अहमद खां, सीडीओ अमित किशोर, एसीएमओ डा. वीके त्यागी, ईओ नगर पालिका सैय्यद मोहम्मद तारिक, कर अधीक्षक गणेश प्रसाद आदि मौजूद रहे।