फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   condition of petrol pump

ठंडा पानी तो छोड़िए जनाब मिलावट चेक करने की किट तक नहीं    

Mon, 01 May 2017 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो /रामपुर Updated Mon, 01 May 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
condition of petrol pump
रामपुर में एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाते लोग। अमर उजाला

विज्ञापन
ठंडा पानी और हवा की बात तो छोड़िए जनाब यहां के पंपों पर तो न तो लेडीज और जेंट्स के लिए अलग-अलग टायलेट की सुविधा है और न ही टीन शेड की व्यवस्‍था की गई है। तेज धूप के बीच ही लोग पेट्रोल भरवाने को मजबूर हो रहे हैं। यह तस्वीर है शहर और उसकी सीमा से सटे पेट्रोल पंपों की। इस तरह यहां पेट्रोलियम मंत्रालय व ऑयल कंपनियों के निर्देशों की खुलेआम अवहेलना की जा रही है जिसकी सजा उपभोक्ताओं को उठानी पड़ रही है।             

जिले के किसी भी पेट्रोल पंप में ग्राहकों की सुविधा का ख्याल नहीं रखा जाता है। इसके कारण उपभोक्ताओं को परेशानी होती है। उपभोक्ता यदि इसकी शिकायत करता है तो उनसे कहा जाता है कि पेट्रोल लेना है तो लें नहीं तो अन्य पेट्रोल पंप जा सकते हैं। जबकि आवश्यक सुविधाओं के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय व ऑयल कंपनियों के द्वारा स्पष्ट निर्देश जारी किया गया है। इसके बाद भी इन निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


पेट्रोल पंप संचालकों की मनमानी का आलम यह है कि पंप पर न तो ठंडा पानी मयस्सर होता है और न ही टायलेट की सुविधा। इतना ही नहीं यहां पर तो तेल में मिलावट की आशंका पर ग्राहकों को दी जाने वाली किट तक नहीं दी जाती। कई पंप वालो ने मिलावट चेक करने के लिए रखी जाने वाली किट को अलमारी में बंद कर दिया है। पंपो पर टिश्यू पेपर तक नहीं है। साथ मपने भी नहीं दिए जाते। यानि हर कदम पर पंप संचालकों की मनमानी चलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed