{"_id":"61d353037fe4f37b72183aa3","slug":"complaints-of-villager-rampur-news-mbd414865059","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह में ही उखड़ने लगी रोड, ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह में ही उखड़ने लगी रोड, ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से की शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत डाली गई पांच किलोमीटर रोड एक माह भी नहीं टिक सकी। जगह जगह से सड़क उखड़ने लगी है। ऐसे में ग्रामीणों ने कार्यदायी संस्था व ठेकेदार पर घटिया सामग्री का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की है। उन्होंने पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है।
ग्राम मिलक बिचौला से खंडिया तक पांच किलोमीटर लंबी सड़क है। यह सड़क दस वर्षों से जर्जर पड़ी हुई थी, जिसके बाद प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पिछले माह ही सड़क डाली गई थी। लेकिन, सड़क एक माह भी नहीं टिक सकी। चंद दिनों में ही सड़क जगह जगह से उखड़ने लगी है। इसको लेकर ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग और ठेकेदार ने सड़क निर्माण मानक के अनुरूप नहीं किया है। घटिया सामग्री प्रयुक्त की गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क इस तरह से पड़ी है कि आगामी कुछ माह में ही पूरी सड़क उखड़ जाएगी। उन्होंने जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए सड़क की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है। वहीं, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क जिस समय डाली गई थी, उस वक्त सर्दी काफी पड़ रही थी। जिस कारण कोलतार सही से पकड़ नहीं बना सका। यह मामला हमारी जानकारी में है। ठेकेदार को मौसम ठीक होने पर फिर से काम कराने के निर्देश दिए गए हैं।