{"_id":"592486324f1c1bd74a535e3d","slug":"complaint-against-azajm-kha","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाब नवेद मियां ने आजम खां के खिलाफ एसपी को दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवाब नवेद मियां ने आजम खां के खिलाफ एसपी को दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो /रामपुर
Updated Wed, 24 May 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मदरसा आलिया की नौ हजार बेशकीमती किताबों को जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचा दिया गया। पूर्व विधायक नवाब काजिम अली खां ने इस तरह का आरोप लगाते हुए एसपी को इस मामले में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करो को तहरीर दी है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री से मदरसा आलिया के भवन का आवंटन निरस्त करने की मांग भी उठाई है।
सपा सरकार में मदरसा आलिया के भवन को जौहर ट्र्स्ट को आवंटित किया जा चुका है। इस भवन में फिलहाल रामपुर पब्लिक स्कूल संचालित किया जा रहा है। यह मुद्दा पिछले दिनों खूब गर्माया था। इस मुद्दे पर अब स्वार टांडा के पूर्व विधायक नवाब काजिम अली खां नवेद मियां भी खुलकर सामने आ गए हैं। नवेद मियां ने मदरसा आलिया के इतिहास के बारे में जानकारी देते हुए आरोप लगाया है कि मदरसा आलिया की नौ हजार से ज्यादा किताबें गायब हैं। यह किताबें चोरी कर जौहर यूनिवर्सिटी को भेज दी गई।
विज्ञापन
उन्होंने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस अधीक्षक को तहरीर दी है। कहा कि लोक निर्माण विभाग की संपत्ति बताकर इस भवन को जौहर ट्रस्ट को आवंटित कर दिया। उन्होंने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग रखी है। इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मदरसा आलिया के भवन को जौहर ट्रस्ट को आवंटित किए जाने ऐतराज जताते हुए इसका आवंटन निरस्त करने की मांग रखी है।
विज्ञापन