फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   compain for child to move school

हम सबने ठाना, बच्चों को हर रोज है स्कूल जाना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
compain for child to move school
रामपुर। कोरोना महामारी के दौर में कमरों में और मोबाइल में कैद हो गई जिंदगी को एक बार फिर पटरी पर लाने के लिए बच्चे अभिभावक और विद्यालय तीनों मिलकर प्रयास कर रहे हैं। विद्यालय प्रशासन अभिभावकों को बता रहे हैं कि बच्चे में फिर से पहले की तरह लिखने-पढ़ने की आदत डालनी है तो उसे रोज विद्यालय भेजें। उधर अभिभावकों ने भी ठाना है कि बच्चों को रोज स्कूल भेजना है।
विज्ञापन

कोरोना काल में लॉकडाउन के समय बच्चों को पढ़ाई से जोड़े रखने के लिए मोबाइल ही एक साधन था। विद्यालयों ने ऑनलाइन कक्षाएं चलाकर बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखने का प्रयास किया गया था लेकिन इस प्रयास का यह प्रभाव हुआ कि बच्चों की किताब से पढ़ने और कॉपियों में लिखने की आदत ही छूट गई। जब ऑफलाइन कक्षाओं में पढ़ने का समय आया तो शिक्षकों ने देखा कि अधिकांश बच्चों का कॉपियों में काम पूरा ही नहीं था। कुछ बच्चे तो काम पूरा न हो पाने के कारण स्कूल आने को तैयार नहीं थे। बच्चों से वार्षिक परीक्षा में लिखा नहीं जा रहा था।
विज्ञापन

विद्यालय में अब तक यह रणनीति तैयार की है कि पहले बच्चों को लिखने की आदत डालेंगे। नए सत्र के पहले एक दो महीने बच्चों को पुरानी कक्षाओं को ही पढ़ाएंगे। कक्षाएं बढ़ने के साथ-साथ विषय भी बढ़ते जाते हैं, अब ऑनलाइन कक्षाओं में कई विषयों को आधारभूत चीजें स्पष्ट ही नहीं हो पाई थी। ऐसे में बच्चों को अगली कक्षा का समझाने में कठिनाई न हो इसके लिए कुछ माह पिछली कक्षा का पाठयक्रम ही दोहराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed