फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Commuters struggled with traffic jams in Swar throughout the day.

Rampur News: स्वार में दिनभर जाम से जूझते रहे राहगीर

Tue, 28 Oct 2025 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 28 Oct 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Commuters struggled with traffic jams in Swar throughout the day.
स्वार में सोमवार को लगे जाम का विहंगम दृश्य। संवाद
स्वार (रामपुर)। नगर में सोमवार को भीषण जाम रहा। सुबह से लेकर शाम तक जाम के झाम से राहगीर और पर्यटकों को जूझना पड़ा। लगभग डेढ़ किलो मीटर लंबे जाम में एंबुलेंस भी शिकार बनी। पुलिस ने किसी तरह वाहनों को नियंत्रित कर राहत पहुंचाई लेकिन नगर प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली।
विज्ञापन

सोमवार को नगर में मीना बाजार लगने की वजह से काफी भीड़ थी। रोड किनारे फड़ और ठेला-ठेली के कारण रामपुर-बाजपुर मार्ग संकुचित होकर रह गया। इस कारण मुंशीगंज तिराहे से लेकर रामपुर रोड पर बिजली घर तक जाम में फंसे वाहनों की लंबी कतार लग गई। कोतवाली चौराहे और बिलासपुर तिराहे पर स्थिति अधिक विकराल रही। बिलासपुर तिराहे पर पुलिस ने यातयात नियंत्रित किया। इसके बावजूद जाम से पूरी तरह निजात नहीं मिल पाई। देर शाम तक वाहन रेंगते रहे। चौराहे पर फंसे छोटे-बड़े वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे राहगीरों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed