फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Committee demands action regarding claim over the second Jama Masjid.

Rampur News: दूसरी जामा मस्जिद के दावे पर कमेटी ने कार्रवाई की मांग

Tue, 07 Jul 2026 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 07 Jul 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Committee demands action regarding claim over the second Jama Masjid.
शाहबाद। नगर में दूसरी जामा मस्जिद होने के दावे को लेकर विवाद गहरा गया है। मामले को लेकर जामा मस्जिद कमेटी के पदाधिकारी सोमवार को एसडीएम से मिले और ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि शाहबाद नगर में केवल एक ही जामा मस्जिद है, जहां वर्षों से नियमित रूप से नमाज और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते आ रहे हैं। उनका आरोप है कि कुछ लोगों ने नगर की एक अन्य मस्जिद पर जामा मस्जिद का बोर्ड लगाकर भ्रम की स्थिति पैदा कर दी है।
विज्ञापन

कमेटी ने अधिकारियों से कहा कि दूसरी जामा मस्जिद होने का दावा किए जाने से मुस्लिम समुदाय के बीच असमंजस की स्थिति बन रही है और इससे कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका भी है। उन्होंने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने और भ्रम की स्थिति समाप्त कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत करने वालों में सरफराज अली, इंतखाब अली, लायक मियां, शाजमान आर्यन, रफत अली समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed