{"_id":"6adcf180ff309a7be408ae0f","slug":"combine-harvester-hits-high-tension-line-farmer-dies-rampur-news-c-282-1-smbd1025-183293-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: हाईटेंशन लाइन से टकराई कंबाइन, किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: हाईटेंशन लाइन से टकराई कंबाइन, किसान की मौत
Sat, 24 Oct 2026 11:27 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। कोतवाली क्षेत्र के गांव श्रीनगर में शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे धान की फसल कटाई के दौरान कंबाइन हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। हादसे में कंबाइन चला रहे गांव निवासी किसान कुलविंदर सिंह (42) की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
परिजनों के अनुसार, शनिवार को कुलविंदर सिंह कंबाइन से धान की फसल की कटाई कर रहे थे। इसी दौरान खेत से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार कंबाइन से टकरा गया और कंबाइन में करंट प्रवाहित हो गया। करंट की चपेट में आकर कुलविंदर गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना मिलने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए रुद्रपुर के निजी अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कहा कि शिकायतों के बाद भी लटके तारों को खींचा नहीं गया।
ग्राम निवासी किसान नेता परमजीत सिंह भिंडर ने बताया कि परिजनों ने कुलविंदर सिंह के शव का गांव में अंतिम संस्कार किया है। सीओ पीपी सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। वहीं एक्सईएन कर्मवीर सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है, फिर भी वह मामले की जांच कराएंगे।