{"_id":"58f50e144f1c1ba346470ccd","slug":"comadian-tillu","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा कामेडियन बनने की चाह है ‘भाभी जी घर में हैं’ फेम टिल्लू को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा कामेडियन बनने की चाह है ‘भाभी जी घर में हैं’ फेम टिल्लू को
दीपक सोलंकी/ रामपुर
Updated Tue, 18 Apr 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मौजूदा समय में एंड टीवी पर धूम मचा रहे सीरियल ‘भाभी जी घर पर हैं’ में कच्छा-बनियान का धंधा करने वाले मनमोहन तिवारी के दुकान पर काम करने वाले नौकर टिल्लू से सभी वाकिफ हैं।
हर वक्त तिवारी जी से लगातार अपनी पगार की मांग करते अपने अभिनय से दर्शकों पर छाप छोड़ने वाले टिल्लू उर्फ सलीम जैदी रामपुर के ही हैं। अमर उजाला रामपुर दफ्तर में सलीम जैदी ने अपनी अभिनय यात्रा के कई अनुभव साझा किए। कई सीरियल में अपनी धाक जमा चुके सलीम की चाहत राजपाल यादव, जानी लीवर की तरह फिल्मों में बड़े हास्य कलाकार का मुकाम बनाने का है। बहुत जल्द मशहूर अभिनेता आशुतोष राणा के साथ उनकी एक फिल्म भी आने वाली है।
विज्ञापन
भाभी जी घर पर हैं में मनमोहन तिवारी (रोहताश गौड़), विभूति नारायण मिश्रा (आसिफ शेख), अनिता भाभी (सौम्या टंडन) और अंगूरी भाभी (शुभांगी अत्रे) जैसे सीनियर और मंझे कलाकारों के बीच अपनी पहचान बना पाना आसान नहीं था। टिल्लू का किरदार भी एक मामूली नौकर का है लेकिन उसको पर्दे पर पूरी अहमियत देने और सीरियल के फ्रेम में दूसरे कलाकारों से बराबर कदमताल मिलाने का श्रेय वह भाभी जी के निर्देशक शशांक बाली को देते हैं। वह कहते हैं कि आज मेरी एक्टिंग को घर- घर सराहा जा रहा है। बहुत खुशी मिलती है। सलीम जैदी रामपुर में ही टीचर सैयद अली जामीन जैदी के पुत्र हैं।
विज्ञापन
सलीम बताते हैं बचपन में मां छोड़कर चली गईं। पिता और बहनों ने मां की जगह ले ली। ऐसे माहौल में वह पले-बढ़े। बड़े भाई आदिल जैदी ने दिल्ली में रखकर मुझे इस मुकाम पर पहुंचाने में मदद की। कई थियेटरों में नाटक किए। दिल्ली में पढ़ाई भी की। सलीम कहते हैं कि उनकी कामयाबी में उनके परिवार का पूरा हाथ है।