{"_id":"5dffadba8ebc3e87df028953","slug":"cold-increses-people-worried-rampur-news-mbd333744926","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप के बावजूद ठिठुरन व गलन ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप के बावजूद ठिठुरन व गलन ने किया बेहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। रविवार को सुबह से मौसम साफ रहा। गुनगुनी धूप ने लोगों को राहत तो दी लेकिन, कई बार धूप गायब होती रही। हालांकि धूप निकलने से सर्दी में कुछ मामूली राहत तो मिली लेकिन, ठिठुरन और गलन ने लोगों की मुश्किलें बरकरार रखीं।
रविवार को लोगों ने अवकाश के बीच गुनगुनी धूप का आनंद लिया। सुबह को दैनिक कार्यों से निपटकर लोग छतों पर और चौपाल पर बैठे और धूप का आनंद लेते हुए चर्चा की। हालांकि इस चर्चा का केंद्र बिन्दु भी शनिवार को बंद के दौरान हुई हिंसा ही रही। रविवार को सुबह से निकली गुनगुनी धूप ने ठंड का अहसास तो कम किया लेकिन, सर्द हवाओं ने घरों से दोपहिया वाहनों पर निकले लोगों को परेशान किया। दो पहिया वाहनों पर सर्द हवाएं बर्फ की सुईं की तरह चुभीं। रविवार को निकली धूप के बाद न्यूनतम तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया तो अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में भी बारिश की आशंका कम है, हालांकि बादल व हल्की फुहार को लेकर आशंका जताई गई है।