{"_id":"35cddfdf6278503b6ee55a3c6f8ab464","slug":"cold-hindi-news-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुढ़का पारा, कंपकंपाएं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुढ़का पारा, कंपकंपाएं लोग
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Sat, 16 Jan 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
कोहरे और बादलों के बीच चली सर्द हवाओं से लोग ठिठुरते रहे। शनिवार को भी धूप न निकलने और गलन बढ़ने से लोग बेहाल रहे। शनिवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम के इस मिजाज ने शरीर को कंपकंपा दिया।
लगभग आधे जनवरी तक सामान्य ठंड से लोगों को राहत मिली थी। वहीं, किसानों के चेहरे पर फसल की बर्बादी की आशंका ने परेशानी की लकीरें ला दी थीं। पिछले दो दिनों से मौसम ने एकदम करवट बदल ली है। शुक्रवार के बाद शनिवार को भी मौसम खराब रहा। रात से तड़के तक कोहरा छाया रहा। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे।
धूप न निकलने और सर्द हवाओं के चलने से मौसम में ठिठुरन और गलन काफी बढ़ गई। लोगों को जनवरी की सर्दी का अहसास हो गया। शनिवार को दिन में अधितकर समय आसमान में बादल छाए रहे। करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं भी चलीं। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद मैदान में धूप न निकलने से हालात और बिगड़ गए हैं।