फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   CO Swar will investigate the attack on the police station chief

Rampur News: सीओ स्वार करेंगे थानाध्यक्ष पर हमले की जांच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
CO Swar will investigate the attack on the police station chief
रामपुर। खजुरिया थाने में मंगलवार को महिला सिपाही आरजू द्वारा थानाध्यक्ष राजीव कुमार को डंडा मारने के मामले की विभागीय जांच सीओ स्वार संगम कुमार को सौंपी गई है। सीओ स्वार अब इस मामले में महिला सिपाही के बयान दर्ज करेंगे। एसपी राजेश द्विवेदी महिला सिपाही को पहले ही निलंबित कर चुके हैं। खजुरिया थाने में तैनात महिला कांस्टेबल आरजू से सोमवार शाम साथी सिपाही अमृता भूषण किसी काम के लिए स्कूटी मांगकर ले गई थी। इस दौरान एक वाहन की टक्कर से स्कूटी क्षतिग्रसत हो गई थी। इसको लेकर दोनों महिला सिपाहियों में विवाद हो गया था। दोनों के विवाद में थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने दखल दिया तो महिला सिपाही आरजू मुकदमा दर्ज कराने की जिद पर अड़ गई। आरोप है कि मामले में थानाध्यक्ष ने रिपोर्ट लिखने से इन्कार किया तो आरजू ने डंडा उठाकर थानाध्यक्ष पर हमला कर दिया था। इससे थानाध्यक्ष का हाथ जख्मी हो गया। सूचना पर सीओ बिलासपुर रवि खोखर मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

प्राथमिक जांच के बाद महिला सिपाही आरजू को एसपी ने सस्पेंड कर दिया था। साथ ही विभागीय जांच बैठा दी। इस मामले की जांच सीओ स्वार संगम कुमार को सौंपी गई है। सीओ अब इस मामले की जांच करेंगे। सीओ अब बृहस्पतिवार को महिला सिपाही के बयान दर्ज करेंगे।
विज्ञापन

--------------------
खजुरिया थाने में महिला सिपाही द्वारा की गई हरकत पूरी तरह गलत है। महिला सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही इस मामले की जांच सीओ स्वार को सौंप दी गई है। - राजेश द्विवेदी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------

महिला सिपाही का वीडियो खूब हो रहा वायरल
महिला सिपाही आरजू द्वारा जारी किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस पर लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। जिसमें पुलिस की आड़ में भेड़िये जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर पुलिस पर रुपये लेकर आरोपियों को छोड़ने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed