फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   cm yogi will come rampur

मुख्यमंत्री आज रामपुर में, 72 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
cm yogi will come rampur
रामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को रामपुर आ रहे हैं। वह यहां लगभग लगभग तीन घंटे पांच मिनट तक रुकेंगे। इस दौरान वह फिजिकल कॉलेज के मैदान पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के दौरान लगभग 72 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के रामपुर आगमन की तैयारियां पिछले कई दिनों से चल रही हैं। जून माह में संपन्न लोकसभा के उप चुनाव के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ पहली बार रामपुर आ रहे हैं। जारी कार्यक्रम के अनुसार रविवार की सुबह 11.30 मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरेगा। सबसे पहले वह पुलिस लाइन में निर्माणाधीन आवासीय भवनों का निरीक्षण करेंगे। पुलिस लाइन में ही जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। दोपहर लगभग 12.30 बजे वह राजकीय शिशु सदन का निरीक्षण करेंगे और लाभार्थियों से वार्ता करेंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे फिजिकल कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह लगभग 72 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed