फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   cm visit

हवाई पट्टी से निकलते ही कड़े सुरक्षा घेरे में आएंगे सीएम अखिलेश

Wed, 23 Nov 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Wed, 23 Nov 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
cm visit
रामपुर में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बनाया जा रहा स्वागत द्वार।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हवाई पट्टी से निकलते ही कड़े सुरक्षा घेरे में आ जाएंगे। उनकी सुरक्षा के लिए मूंढापांडे से लेकर जौहर यूनिवर्सिटी तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा के लिए पूरे बरेली जोन से पुलिस व प्रशासनिक अफसरों को लगाया जा रहा है। सुरक्षा ऐसी होगी कि कोई भी आम व्यक्ति मुख्यमंत्री के करीब तक नहीं पहुंच पाएगा।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 26 नवंबर को रामपुर आएंगे। उनके आगमन को लेकर यूं तो पिछले एक सप्ताह से तैयारियां की जा रही हैं, लेकिन अब इन तैयारियों को और भी ज्यादा सुदृढ़ ढंग से करने के लिए प्रशासन को भी वक्त मिल गया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक 26 नवंबर की सुबह 11 बजे मुरादाबाद की मूंढापांडे स्थित हवाई पट्टी पर राजकीय विमान से उतरेंगे। इसके बाद कार के जरिये वह अंबेडकर पार्क पहुंचेंगे, जहां से वह सीधे तौर पर वह स्वागत समारोह में हिस्सा लेते हुए रोड शो के जरिए स्टेडियम पर पहुंचेंगे साथ ही इसके बाद जौहर यूनिवर्सिटी भी जाएंगे। 
विज्ञापन



प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। सीएम की सुरक्षा के लिए एक हजार जवानों को लगाया गया है। इसके साथ ही एएसपी व सीओ स्तर के अफसर लगाए गए हैं।  इसके अलावा प्रशासन ने एसडीएम व तहसीलदार स्तर के 25 अधिकारियों की डिमांड की गई। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के ऐसे इंतजाम किए हैं कि आम आदमी का सीएम के पास फटकना आसान  नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed