फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   cm became happy

जोरदार इस्तकबाल पर गदगद सीएम बोले- ऐसी दिवानगी देेखी नहीं कह

Sun, 27 Nov 2016 01:09 AM IST
मोहित सक्सेना/ रामपुर
मोहित सक्सेना/ रामपुर Updated Sun, 27 Nov 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
cm became happy
ामपुर में शनिवार को समाजवादी रथयात्रा के स्वागत को उमड़ा समर्थकों का हुजूम

विज्ञापन

अखिलेश के समाजवादी विकास रथ का रामपुर में जोरदार इस्तकबाल किया गया। विकास रथ में सवार मुख्यमंत्री अखिलेश यादव युवा जोश के नारों के बीच लोगों का अभिवादन करते हुए चल रहे थे। कई दफा ऐसा भी मौका आया कि उन्होंने सड़क पर उतरकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। शानदार इस्तकबाल को देखकर अखिलेश गदगद हो गए।

मूंढ़ापांडे हवाई पट्टी पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री का समाजवादी विकास रथ शनिवार को शहर की सड़कों पर घूमा। दोपहर एक बजे सपा के रंग में रंगा समाजवादी विकास रथ अंबेडकर पार्क पर पहुंचा, जहां रथ में सवार मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का दयावती मोदी अकादमी के बच्चों के साथ ही पीएसी के बैंड ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद सीएम रथ में सवार हो गए और फिर जौहर रोड पर दौड़ना शुरू हुआ। सड़क के किनारे विभिन्न स्कूलों के बच्चे सीएम का हाथ हिलाकर अभिवादन करते हुए नजर आए। युवाओं की टीम रथ के आगे अखिलेश और आजम जिंदाबाद के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे।
विज्ञापन


जौहर रोड से गुजरकर समाजवादी का विकास रथ गांधी समाधि और फिर स्वार रोड होता हुआ बापू माल पर पहुंचा। रथ में सवार अखिलेश बस के भीतर से ही हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। कई जगह स्कूली बच्चे सीएम की झलक मिलने के बाद खुश नजर आए। इस रथ में सीएम के साथ ही नगर विकास मंत्री आजम खां भी सवार थे। विकास रथ पहुंचने के बाद महात्मा गांधी स्टेडियम में भी सपाइयों ने इस्तकबाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जौहर रोड पर तो कई स्थानों पर फूलों से जोरदार स्वागत किया। समाजवादी विकास रथ कुछ देर स्टेडियम में रुकने के बाद जौहर यूनिवर्सिटी तक पहुंचा। यहां पर भी यूनिवर्सिटी के छात्रों ने स्वागत किया। शानदार इस्तकबाल को देखकर खुद सीएम भी गदगद हो गए।इससे पूर्व मुरादाबाद के मूंढापांडे हवाई पट्टी पर सपा कार्यकर्ताओं ने सीएम को जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर आजम खां भी मौजूद रहे। ं 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed