फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   cleared the way of abdullah azam release bailable in all cases may come out of jail on friday

अब्दुल्ला आजम की रिहाई का रास्ता साफ: सभी मुकदमों में दाखिल किए जमानती, शुक्रवार को आ सकते हैं बाहर

Thu, 13 Jan 2022 09:04 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 13 Jan 2022 09:04 PM IST
सार

अब्दुल्ला आजम के खिलाफ स्वार, अजीमनगर, सिविल लाइंस, गंज सहित जिले के विभिन्न थानों में 45 मुकदमे दर्ज हुए थे, जिनमें से दो मुकदमों में नामजदगी झूठी पाई जाने पर खारिज कर दिए गए थे। इसके बाद 43 मुकदमे बचे, ये मामले कोर्ट में चल रहे हैं। 

विज्ञापन
cleared the way of abdullah azam release bailable in all cases may come out of jail on friday
पिता आजम खां के साथ अब्दुल्ला आजम - फोटो : Social Media

विस्तार

सपा सांसद आजम खां के पुत्र अब्दुल्ला आजम की रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। उनके अधिवक्ता की ओर से सभी मुकदमों में जमानती दाखिल कर दिए गए हैं। बृहस्पतिवार को भी तीन रिहाई परवाने सीतापुर जेल भेजे गए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि उनकी रिहाई शुक्रवार को हो सकती है।

विज्ञापन


अब्दुल्ला आजम के खिलाफ स्वार, अजीमनगर, सिविल लाइंस, गंज सहित जिले के विभिन्न थानों में 45 मुकदमे दर्ज हुए थे, जिनमें से दो मुकदमों में नामजदगी झूठी पाई जाने पर खारिज कर दिए गए थे। इसके बाद 43 मुकदमे बचे, ये मामले कोर्ट में चल रहे हैं। 26 फरवरी 2020 को आजम खां, अब्दुल्ला आजम और डॉ. तजीन फात्मा ने कोर्ट में सरेंडर किया था। वर्तमान में शहर विधायक डॉ. तजीन फात्मा जमानत पर बाहर हैं, जबकि उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम अपने पिता आजम खां के साथ सीतापुर जेल में करीब 23 माह से बंद हैं।
विज्ञापन


अब्दुल्ला आजम के 43 मामलों में पहले ही जमानत कोर्ट द्वारा मंजूर की जा चुकी है। बुधवार तक 17 मामलों में जमानती दाखिल हो चुके थे। साथ ही इससे पूर्व भी उनके अधिवक्ता द्वारा कुछ मुकदमों में जमानती दाखिल किए जा चुके हैं। गुरुवार को उनके अधिवक्ता के द्वारा शेष तीन मुकदमों में जमानती कोर्ट में दाखिल किए गए। जिसके बाद कोर्ट ने रिहाई परवाने सीतापुर जेल प्रशासन को भेज दिए हैं। वहीं, अब सभी मामलों में जमानती दाखिल होने के बाद माना जा रहा है कि अब वह कभी भी जेल से रिहा हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed