फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Cleaning system stalled in Kundanpur, women took over

Rampur News: कुंदनपुर में सफाई व्यवस्था ठप, महिलाओं ने संभाला मोर्चा

Sun, 08 Jun 2025 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 08 Jun 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Cleaning system stalled in Kundanpur, women took over
मसवासी। क्षेत्र के गांव कुंदनपुर में लंबे समय से सफाईकर्मी की अनुपस्थिति के चलते सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई है। गली-मोहल्लों और नालियों में गंदगी का अंबार लग चुका है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर शनिवार को ग्रामीण महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं ने पंचायत प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। इसके साथ ही उन्होंने हाथों में झाड़ू और फावड़े उठाकर खुद ही गांव की सफाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

महिलाओं ने कहा कि जब सरकार और प्रशासन अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं, तो उन्हें खुद ही सफाई के लिए आगे आना पड़ रहा है। उन्होंने पंचायत से मांग की कि गांव में नियमित सफाई कर्मचारी की नियुक्ति की जाए, ताकि गांव स्वच्छ और बीमारी रहित रह सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही सफाई व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो वे पंचायत कार्यालय का घेराव कर उग्र आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में बलजीत कौर, सुखविंदर कौर, कश्मीर कौर, रंजीत कौर, जसविंदर कौर, दलजीत कौर, रितु कौर, जसप्रीत कौर और सरनजीत कौर सहित दर्जनों महिलाएं शामिल रहींं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed