{"_id":"6af35f4e93d3d3c2120dc44e","slug":"clash-between-two-parties-over-a-land-dispute-rampur-news-c-282-1-rmp1001-184435-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट
Tue, 10 Nov 2026 11:45 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
दढ़ियाल। गांव भाटी खेड़ा में जमीन के स्वामित्व और कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद दोनों पक्ष टांडा कोतवाली पहुंचे और पुलिस के सामने अपना-अपना पक्ष रखा। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।
गांव निवासी मेजर सिंह और नरेंद्र सिंह के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मेजर सिंह का कहना है कि उक्त जमीन उनके पूर्वजों की है और लंबे समय से इसका विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। हालांकि, इस मामले में फिलहाल कोई स्थगन आदेश नहीं है। वहीं, दूसरे पक्ष के नरेंद्र सिंह का कहना है कि वह करीब 40 वर्षों से इसी खेत में खेती करते आ रहे हैं। जमीन को लेकर प्रशासन और न्यायालय का जो भी फैसला होगा, उन्हें मान्य होगा।
इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। बाद में दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे। सीओ टांडा पंकज पंत ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया है। बुधवार को दोनों पक्षों को एसडीएम के समक्ष पेश किया जाएगा, जहां जमीन संबंधी विवाद को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।