{"_id":"6aac29c3f0db9b75ec0c004a","slug":"clash-between-two-groups-of-brothers-in-koyli-village-seven-injured-rampur-news-c-282-1-smbd1029-180328-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: कोयली गांव में भाइयों के दो पक्षों में मारपीट, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: कोयली गांव में भाइयों के दो पक्षों में मारपीट, सात घायल
Thu, 17 Sep 2026 11:26 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
स्वार। कोयली गांव में बुधवार रात करीब 11 बजे तहेरे-चचेरे भाइयों के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जंगल में महिलाओं के बीच शुरू हुआ विवाद घर पहुंचने के बाद बढ़ गया, जिसके बाद मारपीट हुई।
पुरुषों में कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई और लाठी-डंडे चले। इस दौरान एक पक्ष पर तमंचे से गोली चलाने का आरोप है। घटना में दोनों पक्षों के कुल सात लोग घायल हो गए, जिनकी जानकारी पुलिस को दे दी गई है। घायलों में एक पक्ष से सुरेश, रामू, सोनम, दिनेश और दूसरे पक्ष से निखिल, उदल, जशोदा शामिल हैं। गोली चलने की आवाज से गांव में दहशत फैल गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सीओ सोनम सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद