{"_id":"69a49a7b59317381680bf885","slug":"city-to-have-24-hour-drinking-water-supply-on-holi-generators-installed-at-pumps-rampur-news-c-282-1-rmp1001-165458-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: होली पर शहर में 24 घंटे रहेगी पेयजल आपूर्ति, पंपों पर लगाए गए जनरेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: होली पर शहर में 24 घंटे रहेगी पेयजल आपूर्ति, पंपों पर लगाए गए जनरेटर
Mon, 02 Mar 2026 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। होली के त्योहार पर शहरवासियों को पानी की कमी का सामना न करना पड़े, इसके लिए नगर पालिका ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं। बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में भी पंपों पर लगाए गए 18 जनरेटर के माध्यम से पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
सोमवार को होली पूजन तथा बुधवार को रंगोत्सव को देखते हुए पालिका प्रशासन ने शहर के सभी होलिका दहन स्थलों पर चूना छिड़काव कराया है। अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि प्रत्येक होलिका दहन स्थल पर एक सफाई कर्मी तैनात किया गया है, ताकि स्वच्छता व्यवस्था बनी रहे।
नगर पालिका कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पानी या साफ-सफाई संबंधी समस्या होने पर नागरिक कंट्रोल रूम में सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन
पेयजल आपूर्ति सुचारु रखने के लिए सभी ट्यूबवेलों को पहले ही दुरुस्त कर लिया गया है। सामान्य दिनों में निर्धारित समय पर होने वाली जलापूर्ति के स्थान पर होली के दिन 24 घंटे पानी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त सामूहिक रूप से होली खेलने वाले स्थानों पर आवश्यकता अनुसार पानी के टैंकर भी लगाए जाएंगे।