{"_id":"591df1594f1c1bd529f243ee","slug":"choupal-of-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के सवाल पर सचिव की लड़खड़ाई जुबां, निलंबित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के सवाल पर सचिव की लड़खड़ाई जुबां, निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो / सैदनगर/ रामपुर
Updated Fri, 19 May 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
बड़ापुरा शुमाली गांव मे लगी चौपाल मे बोलते डीएम शिव सहाय अवस्थी और मौजूद लोग। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने आज गुरुवार को गोद लिये गांव बढ़पुरा शुमाली में चौपाल लगाकर गांव के लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान डीएम ने जब सचिव से सवाल दागने शुरू किए तो वह बगले झांकने लगा,जिसके बाद डीएम ने उसे निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए। इसके साथ ही राशन विक्रेता को भी कड़ी चेतावनी जारी कर दी।
जिलाधिकारी गुरुवार को क्षेत्र के बढ़पुरा शुमाली गांव पहुंचे,जहां उन्होंने चौपाल लगाई। इस दौरान उन्होंने जनता की समस्याएं सुनी। िलाधिकारी ने जनता की अदालत में ग्राम पंचायत सचिव संजीव कुमार द्वारा गत वर्ष में कितनी धनराशि प्राप्त हुई, कितना व्यय हुआ और कौन-कौन से कार्य कराये गये और ग्राम सभा की खुली बैठक कर प्रस्ताव बनाये गये या नहीं के बारे में जानकारी चाही तथा जनता से इनके कार्यों की पारदर्शिता, आचरण एवं उपस्थिति के बारे में जानकारी चाही जिसके तहत ग्रामवासियों ने खुली बैठक न करने, कार्यों एवं धनराशि का विवरण सूचना पट पर प्रदर्शित न करने गांव से अनुपस्थित रहने आदि की शिकायत पर ग्राम पंचायत सचिव संजीव कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने तथा उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
विज्ञापन
कोटेदार उपदेश कुमार के राशन वितरण, पात्र लोंगो के राशन कार्ड बनवाने आदि के कार्य ठीक ढंग से न किये जाने पर इन्हें कारण बताओं नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिये। लेखपाल आनन्द वीर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राजेश्वरी, एएनएम मंजूरानी, रोजगार सेवक सुरेश कुमार, सफाई कर्मचारी तथा प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 3-3 अध्यापकों की उपस्थिति एवं कार्यशैली की जानकारी ग्रामवासियों से प्राप्त की। अन्य विभागों के अफसरों ने ने अपने विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारे में ग्रामवासियों को जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन